फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   snek ke katne se balika ko mot

सांप के काटने से बालिका की मौत

Sun, 15 Aug 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
snek ke katne se balika ko mot
उपचार के दौरान जिला अस्पताल में बालिका की मौत हो गई। - फोटो : ???? ????
सांप के डसने से बालिका की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा निवासी एक बालिका को खेत पर खेलते समय सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कस्बा महरौनी निवासी चाईना (10) पुत्री फरीद शुक्रवार की शाम को अपनी मां के साथ खेत पर गई थी और वह वहीं खेलने लगी। खेलते समय अचानक से वहां से निकले सांप ने उसे डस लिया, जिससे वह चिल्लाने लगी। बेटी के चिल्लाने पर मां ने उससे पूछा तो बेटी ने सांप के काटने की बात बताई, जिस पर वह उसे घर ले आई और परिजनों को बेटी को सांप के काटने की बात बताई, जिस पर परिजन उसे उपचार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और वह बालिका के शव को रात में ही घर ले गए और वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed