फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly woman dies due to snake bite in Lalitpur

Lalitpur: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक कराने में गई वृद्धा की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 14 Aug 2022 03:06 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 03:06 PM IST
सार

ग्राम गुलैंदा निवासी रती अहिरवार को शुक्रवार सुबह आठ बजे खेत में घास काटने गई थी। जहां घास के बीच में बैठे सांप ने उसे हाथ में काट लिया। 

विज्ञापन
Elderly woman dies due to snake bite in Lalitpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ललितपुर में थाना जखौरा क्षेत्र के गांव गुलैंदा निवासी रती (63) पत्नी खल्ला अहिरवार को शुक्रवार को खेत पर घास काटते समय सांप ने डस लिया। जिससे उसकी झाड़फूंक के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्राम गुलैंदा निवासी रती अहिरवार को शुक्रवार सुबह आठ बजे खेत में घास काटने गई थी। जहां घास के बीच में बैठे सांप ने उसे हाथ में काट लिया। उसेे असहनीय दर्द होने लगा। उसके बेटे मजदूरी को चले गए। मोहल्ला वालों से मोबाइल पर सूचना मिलने पर बेटे घर पहुंचे और गांव के ही कुछ लोगों से झाड़फूंक कराना शुरू कर दिया। इसमें ही उसे करीब दो घंटे का समय लग गया। वहां लाभ नहीं मिलने पर परिजन उसे तालबेहट के पास स्थित दौलता गांव में झाड़-फूंक को ले गए।
विज्ञापन


जहां उसे करीब पांच घंटे से अधिक समय लगा। सात घंटे बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसकी हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे तालबेहट अस्पताल ले गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस पर परिजन उसके शव को वापस अपने गांव ले गए। शनिवार सुबह घटना की सूचना जखौरा थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे व तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed