फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest by Hindutva organizations over the assault on an elderly couple

Lalitpur News: बुजुर्ग दंपत्ति की पिटाई मामले में हिंदूवादी संगठनों का धरना प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Protest by Hindutva organizations over the assault on an elderly couple
धरना प्रदर्शन करने वालों से बातचीत करते एसडीएम  सदर और पुलिसकर्मी।
ललितपुर। बुजुर्ग दंपती और उनके नेत्रहीन पुत्र की पिटाई तथा टपरा तोड़ने के मामले में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चला यह प्रदर्शन एसडीएम सदर हेमंत पटेल और सीओ सदर अजय कुमार के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी बुजुर्ग लखन और उनके परिवार के साथ 24 अक्तूबर की रात एक समुदाय विशेष परिवार के लोगों ने मारपीट की थी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और उनकी झोपड़ी भी तोड़ दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हिंदूवादी संगठनों ने दर्ज मामले की समयबद्ध निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के समझाने के प्रयास विफल रहे, जिसके बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जांच और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


संगठनों की मांगें और ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अमन, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया और बृजेंद्र सिंह गौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed