फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   smell by dumping zone

कचरा डंप होने से आ रही दुर्गंध, राहगीर हो रहे परेशान

Mon, 23 Sep 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
smell by dumping zone
रानीपुरा में रास्ते किनारे पड़ा कूड़ा। - फोटो : LALITPUR
रानीपुर में कचड़े से आ रही बदबू, लोग परेशान
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट के मोहल्ला रानीपुरा में कचरे से दुर्गंध आ रही है। यहां पर सफाई और कचरा की नियमित उठान नहीं होने के कारण कचरे का ढेेर लगा है। बरसात से कचरा सड़ रहा है और दुर्गंध दे रहा है। ऐसे में आसपास के लोगों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। राहगीरों को निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की भी आशंका है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मच्छर जनित और संचारी बीमारियों के रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीमारियों से बचाव करने के लिए विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को जलभराव वाले स्थानों व नालियों में लार्वीसाइड व डीडीटी के छिड़काव करने व मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के साथ दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा विभाग को बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तालबेहट से सटे ग्राम पंचायत खांदी के मजरा रानीपुरा में अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। यहां पर सेंट्रल बैंक के समाने खाली पड़े मैदान में कचरा पड़ा है, जिसकी सफाई नहीं हो रही है। इससे कचरा ने डंप कारूप ले लिया है। लगातार बरसात से कचरा सड़ गया है। अब यह दुर्गंध छोड़ रहा है। इससे इसके आसपास ठहरना मुश्किल हो रहा है। इसके पास में दुकान लगाए दुकानदार भी गंदगी से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के सामने एक गली है, जहां पर लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं। इनका आना-जाना इसी रास्ते से होता है। उन्हें आवागमन में दुर्गंध के कारण परेशान होना पड़ रहा है। कुछ लोग तो परेशान होकर छोटी गलियों से निकल रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है। जलभराव व गंदगी वाले स्थानों पर मच्छर पनपते हैं, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। इसके बाद भी कचरा के ढेर को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे लोगों को संक्रामक बीमारी होने का खतरा सता रहा है।

बरसात का मौसम चल रहा है, ऐसे में घर के पास में पड़े कचरा के ढेर से गंदगी फैल रही है। इससे मच्छर पनपने रहे हैं। बीमारी होने का भय सता रहा है।
प्रकाश झा
----------
सड़क के किनारे कचरा फेंका जा रहा है, जो बरसात के कारण अधिक दुर्गंध दे रहा है। यहां पर ठहरना मुश्किल हो रहा है। इसकी शीघ्र ही सफाई कराई जाए।
- नंदकिशोर
-------------
ब्लॉक तालबेहट अंर्तगत ग्राम पंचायत खांदी के मजरा रानीपुरा में कचरा उठान नहीं होने से ढेर लगने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी शीघ्र ही सफाई कराई जाएगी।
- श्रवण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed