{"_id":"68239621eabbc1233e0e82c4","slug":"smart-meter-450-electricity-connections-cut-in-one-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135065-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर : एक दिन में काटे साढ़े चार सौ बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर : एक दिन में काटे साढ़े चार सौ बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
शहर में अभी लगाए गए हैं बारह हजार स्मार्ट मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने से अब ज्यादा बिल होने की स्थिति में विभागीय अधिकारियों द्वारा एक ही क्लिक में एक साथ कई कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मंगलवार को विभाग द्वारा लाखों रुपये के बकायेदार साढ़े चार सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन एक ही क्लिक में काट दिए गए। कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ता बिजली काउंटरों पर बिल जमा करने के लिए पहुंचने लगे।
बिजली विभाग द्वारा शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। अभी तक शहर में उपखंड कार्यालय प्रथम के अंतर्गत आठ हजार और उपखंड पंचम के अंतर्गत चार हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जबकि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर का मतलब जितनी पैसा उतनी बिजली। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का बिल पांच हजार रुपये या फिर दो माह का बिल बकाया होने पर अधिकारी कार्यालय में बैठे में एक क्लिक में बकायेदारों के कनेक्शन काट दे रहे हैं। हालांकि स्मार्ट मीटर में दोपहर बारह बजे तक ही कनेक्शन काटे जाते हैं, इसके बाद कनेक्शन नहीं काटे जा सकते हैं। इसका कारण है कि उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए पूरे दिन भर का समय होता है। मंगलवार को उपखंड कार्यालय प्रथम के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पंद्रह लाख रुपये के बकायेदार साढ़े चार सौ विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई।
कनेक्शन कटने के बाद मीटर में तो बिजली पहुंचती है, लेकिन मीटर के बाद घरों में बिजली नहीं पहुंचती है। ऐसे में उपभोक्ता भ्रमित रहते हैं। मंगलवार को सुबह से बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया, शुरू में तो उपभोक्ताओं ने समझा कि बिजली चली गई है कुछ देर में आ जाएगी, लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई और पड़ोस में बिजली जलती देखी तो पता किया तो पता चला कि बकाया होने पर बिजली कट गई है। ऐसे में अधिकांश उपभोक्ताओं ने बिजली काउंटरों पर पहुंचकर बिल भरकर अपना कनेक्शन जुड़वाया। उपखंड अधिकारी प्रथम पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिल ज्यादा होने पर कार्यालय से ही ऑटोमेटिक कनेक्शन कट जाता है, इसके लिए कनेक्शन काटने के लिए मौके पर जाने की जरूरत नहीं होती है। मंगलवार को पंद्रह लाख के बकायेदार साढ़े चार सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।