फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   smart classes launched

स्मार्ट क्लास के भवन एवं शैक्षिक माहौल को देखकर अभिभूत हुए एडी बेसिक

Fri, 12 Feb 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
smart classes launched
कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल बानपुर में स्मार्ट क्लास के शुभारम्भ पर एडी बेसिक व शिक्षकगण - फोटो : LALITPUR
बानपुर/ ललितपुर। कस्बा बानपुर में मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक जीएस राजपूत ने कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल बानपुर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। अन्य विद्यालयों में भी स्मार्ट कक्षाएं शुरू की गईं। वह विद्यालय में शैक्षिक माहौल एवं भवन को देखकर प्रसन्न हो गए। एडी बेसिक ने पहले विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमी फरजाना व उनके स्टॉफ के साथ निवर्तमान प्रधान द्वारा विद्यालय के कायाकल्प हेतु किए प्रयासों की सराहना की। सेवानिवृत्त अध्यापक रमाशंकर द्विवेदी ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मनोहर लाल पुष्पकार ने कहा कि विद्यालय को उच्चीकृत करके हाईस्कूल की मान्यता प्रदान की जाए। सहावेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमने इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है। ऐडी बेसिक ने प्रधानाध्यापिका व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। छात्र/ छात्राओं को बैग, मोजे व रसोइयों को एप्रिन वितरित किए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बार योगेंद्र नाथ वर्मा ओमप्रकाश पुष्पकार, जीवन शिल्प इंटर कॉलेज प्रबंधक विकास जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका कविता जैन व स्टॉफ, संविलियन विद्यालय चकौरा पर प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबहादुर एवं समस्त स्टॉफ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुगरवारा पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र जैन व स्टॉफ उपस्थित रहा। इन सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह, कमल सिंह, सुनील कुमार नामदेव, राकेश खरे, शिवप्रकाश राजौरिया, दीपक नामदेव, शिल्पा खरे, हरगोविंद, सुधीर जैन, मिनी सोनी, प्रियंका अवस्थी, प्रियंका दुबे, स्कंधा श्रीवास्तव, सोनिया जैन, शुभांगी खरे, रघुवीर सिंह, रामवेंद्र सिंह, राजकुमारी, राहतुल्ला बेग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed