फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   smart class

सरकारी विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास

Mon, 18 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहे राजकीय विद्यालयों के दिन जल्द ही बहुरेंगे। प्रदेश में एक सैकड़ा बालक, बालिका इंटर कालेजों को क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना में चुन लिया गया है। इसमें जीजीआईसी ललितपुर भी शामिल है। योजनांतर्गत शिक्षण संस्था में शुद्ध पेयजल, फर्नीचर, खेल सामग्री, प्रयोगशाला के उपकरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एक ओर निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों को तमाम सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। वहीं, राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेजों में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कमोवेश यही स्थिति जीआईसी व जीजीआईसी ललितपुर की है। जिसे ध्यान में रखकर प्रदेश में क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना चलाई जा रही है। इसके तहत जीआईसी व जीजीआईसी ललितपुर का नाम प्रस्तावित किया गया था। बीते रोज शासन ने प्रदेश के 63 जिलों के 100 चयनित विद्यालयों की सूची जारी की है। इसमें ललितपुर जिले के जीजीआईसी को ही स्थान मिल सका है। इसके चलते जीजीआईसी के विकास का रास्ता साफ हो गया है। आने वाले महीनों में कालेज की छात्राएं बेहतर माहौल में आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगी।
विज्ञापन


इन मदों में खर्च होगा पैसा
फर्नीचर को 10 लाख, अनुरक्षण को 20 लाख, अन्य व्यय पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। अन्य व्यय में स्वच्छ पेयजल के लिए सबमर्सिबल, वाटरप्यूरीफायर, खेल सामग्री, विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरण, पांच केवीए सोलर पावर प्लांट, एलईडी, आधुनिक पंखे, आवश्यकतानुसार पुस्तकें क्रय करने के साथ छायादार, फलदार व आकर्षक पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed