फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sixty-five secondary schools notice

पैंसठ माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस

Sat, 04 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sixty-five secondary schools notice
पैंसठ माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस - फोटो : demo
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के बाद अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर विभागीय शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड योजना में रुचि नहीं लेने वाले पैंसठ विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।      
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना की नई व्यवस्था के झमेले से प्रधानाचार्य बचते दिखाई दे रहे हैं। योजना में विद्यालय व बच्चों का नामांकन होने के उपरांत विज्ञान मॉडल के लिए थीम मांगी जा रही है। जिस छात्र की थीम चयनित होगी, उसे मॉडल बनाने के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। स्थानीय स्तर पर मॉडल चयनित होने पर राज्य एवं केंद्र में प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। अधिकांश प्रधानाचार्य योजना की लंबी प्रक्रिया से बचते दिखते रहे हैं। जिले में 107 में से 46 विद्यालयों ने ही पंजीकरण कराया है। वहीं, बेसिक शिक्षा के 1148 में से 190 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसे संज्ञान में लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी वर्मा ने 65 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने चेतावनी देते हुए पंद्रह मार्च तक इंस्पायर अवार्ड मानक का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समय तक कार्य को पूरा नहीं किया तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन

......      
इन विद्यालयों को दिया नोटिस      
ऋषिराज उच्चतर मा.वि.,डा. आरएमएल कन्या हाईस्कूल, जीवन शिल्प इंटर कालेज, श्री राम यादव हाईस्कूल, श्री रघुवीर सिंह नेताजी उ.मा., किसान इंटर कालेज, माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी, सरदार पटेल इंटर कालेज, नेशनल हाईस्कूल टेनगा, सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल, रा.हा. दूधई, मुलायम सिंह यादव हाईस्कूल, नेशनल इंटर कालेज धौर्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सेठ शिव प्रसाद उ.मा., श्री शांतिनाथ बाल संस्कार इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, इंटरमीडिएट कालेज, केंद्रीय विद्यालय तालबेहट, रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हाईस्कूल, महात्मा ज्योतिबा फुलेे इंटर कालेज, बाबूलाल सतभैया इंटर कालेज, श्री छत्रसाल जिला पंचायत हाईस्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed