फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six rider injured after hitting a dog

कुत्ते से टकराकर बाइक सवार छह लोग घायल

Tue, 03 Mar 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six rider injured after hitting a dog
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास कुत्ते से टकराकर तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम कंचनपुरा निवासी सुम्मेर सिंह (36) पुत्र रतनचंद अपने भतीजे के साथ बहू को लेने के लिए सागर गए। सोमवार की दोपहर में वह अपने भतीजे, बहू व उसके तीन बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से महरौनी लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वह ग्राम सिलावन के पास पहुंचे कि इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ता आ गया, जिसे देखकर उनका संतुलन बिगड़ गया और कुत्ते से टकरा गए। इससे वह सभी मोटरसाइकिल समेत गिर गए और थोड़ी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन

घायलों में सुम्मेर सिंह के अलावा उनका भतीजा सोनू (25) पुत्र रमेश, बहू रामदेवी (23) पत्नी सोनू, सोहेल (3) पुत्र सोनू, संजना (5) पुत्री सोनू एवं एक वर्षीय सूरवी पुत्री सोनू शामिल हैं। घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस को फोन करके जिला अस्पताल उपचार को भिजवाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने नहीं रोका- टोका
सागर से ललितपुर करीब सौ किलोमीटर है। ललितपुर से ग्राम सिलावन तीस किलोमीटर है। यानि 130 किलोमीटर का सफर बाइक पर सवार छह लोग धड़ल्ले से करते चले आ रहे थे। लेकिन, उन्हें किसी ने रास्ते में रोका- टोका नहीं। इतना ही नहीं सुम्मेर सिंह भी तीन बच्चों और दो वयस्कों के साथ बैठकर धड़ल्ले से मोटरसाइकिल चलाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed