फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six corona infected found

तालबेहट में मिले छह रोगी, मचा हड़कंप

Thu, 13 Aug 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
six corona infected found
कैप्सन - नमूने लेती टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर में बुधवार को एक साथ आधा दर्जन मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। प्रदेश में सरकार जिस तरह से कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ा रही है, उसी तर्ज पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया के निर्देश पर वार्ड क्रमांक दस के महावीरपुरा में कोविड -19 में 109 लोगों के सैंपल लिए गए। छह लोग पॉजिटिव पाए गए। टीम में श्यामवीर सिंह, नीलेश सिंह एलटी, अनुराग सोनी, अजय दुबे, गौरी शंकर कुशवाहा, राहुल द्विवेदी प्रमुख रहे।
विज्ञापन

महावीरपुरा हॉट स्पॉट और रेल्वे स्टेशन बना कंटेनमेंट जोन
तालबेहट। नगर के वार्ड क्रमांक दस अंतर्गत महावीर पुरा में एक दिन में तीन मरीजों के मिलने पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने महावीर पुरा को हॉट स्पॉट और रेलवे स्टेशन पर तीन मरीजों के पाए जाने पर उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। नगर में महावीरपुरा पहला हॉट स्पॉट बनाया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में बिना अनुमति के लोगों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed