{"_id":"623a02b8c09b42775d34ddfe","slug":"six-accused-arrested-for-attacking-retired-soldier-four-absconding-lalitpur-news-jhs217166366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त फौजी पर हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त फौजी पर हमला करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा नई बस्ती में लड़कियों को होली का रंग लगाने का विरोध करने पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने सेवानिवृत्त फौजी समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि चार फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बीते 18 मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह और उसकी भतीजी व अन्य लड़कियां घर के बाहर होली खेल रही थीं। तभी मोहल्ला आजादपुरा निवासी मंटू रजक, चंचल रजक, मंचल रजक एवं सात-आठ अज्ञात लोग आए और उनके साथ अश्लील बातें कर रंग लगाने लगे। जिस पर उसके सेवानिवृत्त फौजी पति एवं अन्य मोहल्ले वालों ने लोगों को रोका, तो वह सभी उन्हें गालियां देते हुए लाठियां, सरिया ले आए और मारपीट कर दी। उसके पति को खींचकर अलग ले गए और जान से मारने नियत से लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़ तोड़ प्रहार कर जख्मी कर दिया। जबकि मोहल्ले के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सेवानिवृत्त फौजी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीओ सिटी फूलचंद ने मंगलवार को कोतवाली परिसर में बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जबकि इसमें अभी भी चार आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों में मोहल्ला आजादपुरा तृतीय निवासी राजेंद्र उर्फ मिंटू रजक, मंचल रजक उर्फ अंशुल रजक, दिनेश राय, नरेश राय, आनंद श्रीवास एवं राज जोशी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमबाबू तिवारी, शिवआसरे त्रिवेदी एवं उनकी टीम शामिल रही।