{"_id":"6594608b05c5cb3b0808d645","slug":"situation-worsened-due-to-traffic-jam-20-petrol-pumps-dry-goods-did-not-reach-the-market-long-queue-for-gas-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-8356-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चक्काजाम से बिगड़े हालात... 20 पेट्रोल पंप ड्राई, मंडी में नहीं पहुंचा सामान, गैस के लिए लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चक्काजाम से बिगड़े हालात... 20 पेट्रोल पंप ड्राई, मंडी में नहीं पहुंचा सामान, गैस के लिए लंबी कतार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोललितपुर। हिट एंड रन कानून में बदलाव के विरोध में ट्रक व निजी बस चालकों के चक्काजाम से हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार को जिले भर के 90 पेट्रोल पंपों में से 20 पर स्टॉक खत्म हो गया। इसमें शहर के तीन पेट्रोल पंप शामिल हैं। वहीं, मंडी में रोजमर्रा की जरूरतों का सामान नहीं पहुंचा। जबकि गैस एजेंसियों पर दो दिनों का ही स्टॉक बचा है। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार जनपद से करीब एक हजार ट्रक व 130 निजी बसों का संचालन होता है। ये सभी जहां की तहां खड़ी हैं। वहीं, अब तक 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है। दो दिन से निजी बसें न चलने से जिला मुख्यालय से महरौनी, मड़ावरा, सौजना, नाराहट, विरधा, बालाबेहट, बार, बानपुर, जाखलौन आदि क्षेत्रों में जाने के लिए लगभग चार हजार यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। थक हारकर उन्हें डग्गामार वाहनों में बैठना पड़ा। ट्रकों व निजी बसों के न चलने से करीब 6.50 करोड़ का कारोबार प्रतिदिन प्रभावित हो रहा है। इसमें डेढ़ करोड़ के राजस्व का नुकसान भी हुआ है।
सुबह सात बजे सही लग गई लाइन
पेट्रोल-डीजल के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से ही कतारें लग गई। दोपहर बाद तक 20 पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। शहर के अभिलाषा पेट्रोल पंप पर इमरजेंसी स्टॉक शेष रह जाने पर वितरण बंद कर दिया गया। पेट्रोल पंप के संचालक राजीव जैन ने बताया कि टैंकरों को डिपो भेजा है, लेकिन वापस नहीं आ पा रहे हैं। इससे पंप बंद कर दिया गया है। अजीज पेट्रोल पंप पर शाम छह बजे के बाद स्टॉक खत्म हो गया। संचालक अरमान कुरैशी ने बताया कि पेट्रोल खत्म हो गया, लेकिन डीजल पर्याप्त है। बानपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंपों पर शाम को स्टॉक खत्म होने पर वितरण बंद कर दिया गया।
वर्जन
कुछ फिलिंग स्टेशनों पर पेट्रोल पंप ड्राई होने की जानकारी मिली है। उनके पंप पर जब तक स्टॉक है, ग्राहकों को मुहैया कराया जा रहा है। टैंकर न आने से समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
- नरेंद्र पंथ, अध्यक्ष, पेट्रोलियम एसोसिएशन
झांसी-ललितपुर मार्ग पर चलने लगीं रोडवेज बसें
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मंगलवार को रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया। इससे लगभग एक हजार सावरियों को राहत मिली। हालांकि महज तीन बसें होने से यात्रियों को अधिक देर तक बस स्टैंड पर बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। अन्य रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं कम हुई। वहीं, ग्राम रोड़ा में जाम लगने से रोडवेज बस फंस गई। इससे कई यात्री बस से उतर कर टैक्सी से चले गए।
फोटो- 17
कैप्सन- मुकेश कुमार जैन, निर्मल ट्रांसपोर्ट
ट्रक हड़ताल से परचून का सामान नहीं आ पा रहा है। ट्रांसपोर्ट का पूरा कार्य प्रभावित हो गया है। अधिक समय तक चलने से समस्या अधिक बढ़ जाएगी।
- मुकेश कुमार जैन, ट्रांसपोर्टर
-- -
फोटो- 18
कैप्सन- नीलेश सिंह
हड़ताल से पहले शहर में प्रतिदिन दो ट्रकों से माल आता था। अब आधा माल भी नहीं आ पा रहा है। इससे आर्थिक रूप से ही नुकसान होना शुरु हो गया है।
-नीलेश सिंह तोमर, त्रिमूर्ति ट्रांसपोर्ट
-- -
0000
-- -
फोटो- 22
कैप्सन- विनीत, तालबेहट
बसों की हड़ताल से आवाजाही में समस्या हो गई है। घंटों इंतजार के बाद रोडवेज बसें सहारा बन रही हैं। - विनीत, तालबेहट
-- -
गल्लामंडी में घटी 90 फीसदी अनाज की आवक
गल्ला मंडी में सामान्य दिनों में लगभग दस हजार क्विंटल जींस आती थी। हड़ताल के चलते मंगलवार को महज एक हजार क्विंटल ही आवक हुई। व्यापारियों ने बताया कि आने वाले किसानों की उपज की खरीद की जा रही है। पिकअप व अन्य वाहन न आने से उपज की आवक कम हो गई है। ट्रक न चलने से स्टॉक करना पड़ रहा है। ऐसे में अधिक समय तक हड़ताल चली तो स्टॉक करने की क्षमता कम हो जाएगी। माल की निकासी न होने से दिक्कत हो रही है। अधिक समय तक स्टॉक नहीं कर सकेंगे। ऐसे में खरीद भी बंद करने की नौबत भी आ सकती है।
-- -
फोटो- 09
कैप्सन- अशोक अनौरा, पूर्व गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष
हड़ताल से अब तक कोई दिक्क्त नहीं हुई है। उपज ला रहे किसानों की खरीदारी की जा रही है। हड़ताल के चलते वाहन कम आने से आवक घट गई है।-अशोक अनौरा, पूर्व गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष
-- -
फोटो- 10
कैप्सन- गिरधारी यादव, ट्रांसपोर्ट एजेंट
ट्रक हड़ताल पर जाने से अब माल का उठान होने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।-गिरधारी यादव, ट्रांसपोर्ट, एजेंट
000
जनपद में कुल पेट्रोल पंप-90
गैस एजेंसी-31
निजी बसें-130
ट्रांसपोर्ट-05
ट्रक-1000
आधे घंटे तक जाम में फंसी रही रोडवेज बस
मंगलवार को झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रोड़ा के पास ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया। इसमें रोडवेज बस भी लगभग आधा घंटा तक जाम में फंस गई। सीओ अभय नारायण व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जनार्दन यादव ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवा कर वाहनों को निकाला लेकिन अधिकारियों के जाने के बाद फिर वाहन हाईवे पर खड़े हो गए।