फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sisha mitra died in road accident

बस की टक्कर से शिक्षामित्र की मौत

Tue, 15 Dec 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
sisha mitra died in road accident
कड़ेसराकलां/तालबेहट। प्राथमिक विद्यालय हनौता में कार्यरत शिक्षामित्र अमित कुमार अहिरवार की राजमार्ग पर कड़ेसराकलां के कटान के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन

ग्राम कड़ेसराकलां निवासी अमित कुमार अहिरवार (43) पुत्र लखनलाल गांव के मजरा हनौता के प्राथमिक विघालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। सोमवार को दोपहर में वह विद्यालय से अपने घर आ रहे थे। अभी वह अपने घर के समीप ही पहाड़ी की कटान के पास ही पहुंचे थे। उसी समय झांसी से ललितपुर की ओर से बरात लेकर लौट रही बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बस चालक बस को लेकर मौके से ललितपुर की ओर भाग गया। जहां बांसी पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
घायल अमित को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। मृतक शिक्षामित्र के दो नाबालिग बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed