फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sirsi team won in the quarter finals of JCL

Lalitpur News: जेसीएल के क्वार्टर फाइनल में सिरसी टीम ने मारी बाजी

Mon, 08 Jan 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sirsi team won in the quarter finals of JCL
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में पं. विश्वनाथ शर्मा की स्मृति में चल रहे जाखलौन प्रीमियर लीग के क्वार्टर फाइनल में सिरसी टीम ने बाजी मारी।

रविवार को क्वार्टर फाइनल मैच सिरसी क्रिकेट क्लब व तालाबपुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तालाबपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी तालाबपुरा क्रिकेट क्लब ने 115 रनों पर सभी विकेट खो दिए। बिट्टू ने 33, इकराम ने 22 रन, शिवम ने 13 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसी क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से मैच जीत लिया। जावेद को 53 रन बनाने पर मुख्य अतिथि नितिन जैन ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। इस दौरान विवेक जैन, रहीश, नरेंद्र सिंह, शिशुपाल यादव, अन्नू लिटौरिया, संजय जैन, राहुल यादव, शैलेंद्र राजा, अभिषेक साहू, कुल्लू राजा, हरिराम सेन, अमन विश्वकर्मा, राजपाल कुशवाहा, ऋषि सेन, पट्टू अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed