फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sirs road are smooth, the public is in trouble

साहब की सड़कें चकाचक, जनता की खस्ताहाल

Tue, 11 Feb 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
sirs road are smooth, the public is in trouble
एसपी आवास से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लोक सेवकों के बंगलों के मार्ग चकाचक हैं तो जनता सड़कों पर हिचकोले खाकर यात्रा करने को मजबूर है। कई मार्गों की स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन तो दूर बगैर हिचकोले खाए दो पहिया वाहन पर भी सफर नहीं हो पा रहा है। सरकार दावा कर रही है कि सड़कें गड्ढामुक्त कर दी गई हैं, लेकिन ़ मार्गों बदहाली की हकीकत शहर में देखी जा सकती है।
विज्ञापन

सरकार आम जनता के विकास को लेकर गंभीर है, इसलिए अफसरों को जनता की सेवा और सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन, वर्तमान में जनपद की अधिकांश सड़कों की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़कों की गिट्टी उखड़ गई है। मरम्मत के अभाव में छोटे गड्ढे भी बड़े होते जा रहे हैं। इन मार्गों से निकलने में लोगों को दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। कई बार तो वृद्घजनों को दो पहिया वाहन पर बैठकर गड्ढों से निकलने में कमर में दर्द व गर्दन को झटका लगने का दर्द शुरु हो जाता है। कई दो पहिया वाहन से महिला सवारियां गिरकर चुटहिल हो जाती हैं। इतना ही नहीं सड़कों के उखड़ने से भारी वाहनों के निकलने पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे पीछे आने वाले राहगीरों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। आसपास के लोगों को दिन भर धूल के गुबार खाने पड़ रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चों व वृद्घों को श्वांस की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। धूल के कारण कई वाहन चालक सड़कों पर ही खड़े हो जाते हैं। इससे कई बार जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इसके बाद भी अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिकारियों के आवासों की सड़कें चकाचक हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन सफाई की जा रही है। कचरा का भी प्रतिदिन उठान हो रहा है। थोड़ा भी गड्ढ़ा होने पर शीघ्र संबंधित विभाग गड्ढों को दुरुस्त कर देता है। जबकि, आम जनता की सड़कों की वर्षों गुजरने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। इससे अधिकारियों व आम जनता की सुविधाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इन मार्गों की स्थिति है खराब
शहर के प्रमुख मार्ग पर इलाइट चौराहा से नवीन गल्ला मंडी होते हुई बाईपास मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सदनशाह चौराह से बुढ़वार व देवगढ़ बाइपास मार्ग भी खस्ता हालत में है। इसके अलावा विकासखंड जखौरा के कस्बा बांसी में बीच शहर में सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। तहसील तालबेहट के कस्बा में पेट्रोल पंप से रानीपुरा तक की सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। तालबेहट से पूराकलां मार्ग क्षतिग्रस्त स्थिति में है, जनपद के अन्य मार्गों की स्थिति भी इसी प्रकार है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सदनशाह से बुढ़वार मार्ग जर्जर होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर दुरुस्त कराया जाएगा।
- सुधीश त्यागी
अधिशाषी अभियंता, आरईएस
शहर के मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है, जो मार्च में स्वीकृत होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। बांसी मार्ग मौसम की खराबी के कारण नहीं पूरा हो सका, जिसका शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। तालबेहट में सीसी रोड का प्रस्ताव फरवरी के अंतिम सप्ताह तक स्वीकृत होगा, जिसके बाद निर्माण कराया जाएगा।
- संजीव सक्सेना, अधिशाषी अभियंता
लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed