फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sirf kago me chalta hai sanchari

सिर्फ कागजों पर चलता नजर आ रहा संचारी

Sun, 10 Apr 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
sirf kago me chalta hai sanchari
ललितपुर- धौर्रा। जिले में एक से 30 अप्रैल से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में कागज पर चलता नजर आ रहा है। धौर्रा की ग्राम पंचायत मादौन में जगह-जगह सड़क पर लगे कूड़े के ढेर हैं। चोक नालियां सफाई के दावों की पोल खोल रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में काफी समय से सफाई कर्मी नहीं आ रहे। इस वजह से सड़कों पर कूड़े के ढेर लग रहे। गंदगी के कारण अब मच्छर भी पनप रहे हैं जिससे मच्छर जनित बीमारियां फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्राम सभा की करीब चार हजार की आबादी के मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में तैनात एक मात्र सफाई कर्मी कई दिनों से नहीं आ रहा जिस कारण सड़क और गलियों में कूड़ा जमा होने लगा है। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इसके कारण गंदे पानी में मच्छर पनपने लगे हैं। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से कह चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने एसडीएम से गांव में में सफाई व्यवस्था सुधरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सभा में 30 में आठ हैंडपंप खराब पड़े
ग्राम पंचायत मादौन के मजरा माताखेड़ा, हरदारी में कुल 30 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से आठ हैंडपंप खराब होने और अन्य हैंडपंपों से पानी कम निकलने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। गर्मी बढ़ने पर ग्रामसभा का जलस्तर कम होते ही अन्य हैंडपंप भी पानी देना बंद कर सकते हैं। ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था सुधरवाने की मांग करते हुए खराब हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में फैली गंदगी के कारण पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ब्लॉक के अधिकारी इस ओर ध्यान देकर जल्द ही सफाई कर्मी को नियमित भिजवाने का इंतजाम करें, अन्यथा गर्मी में बीमारियां फैल सकती हैं।-कैलाश शर्मा
पिछले कई महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। नालियों में गंदगी जमा होने से काफी दुर्गंध आ रही है। इस दुर्गंध से बीमारियां फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता, अधिकारी जल्द इस ओर ध्यान दें। जितेंद्र यादव ग्रामीण
ग्राम सभा में सफाई कर्मियों के न आने के कारण गंदगी फैल रही है इस संबंध में ब्लॉक में कई बार शिकायत की लेकिन जल्द ही व्यवस्था का आश्वासन दे दिया जाता है। सुदामा मिश्रा, ग्राम प्रधान मादौन

सफाई कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव में होने के कारण ग्रामसभा में सफाई कार्य प्रभावित है। जल्द ही व्यवस्था सुधरवाई जाएगी। सफाई कर्मी जिस दिन नहीं आता उसकी अनुपस्थित रजिस्टर में दर्ज की जाती है।-अवधेश प्रताप, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed