फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sir, we want to study, students troubled by a liquor shop appeal to the DM.

Lalitpur News: श्रीमान जी, हम पढ़ना चाहते हैं, शराब दुकान से परेशान छात्रों ने डीएम से लगाई गुहार

Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sir, we want to study, students troubled by a liquor shop appeal to the DM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ले में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने भावुक अपील करते हुए कहा, ‘श्रीमान जी, हम पढ़ना चाहते हैं’, लेकिन शराब दुकान के कारण हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शहर के हरदीला मोहल्ला निवासी विद्यार्थी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि वे विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। मोहल्ले में शराब की दुकान संचालित होने से उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान है, वहीं से टैक्सी का संचालन होता है। कोचिंग, लाइब्रेरी और बाजार आने-जाने के लिए उन्हें उसी स्थान पर टैक्सी का इंतजार करना पड़ता है। शाम के समय अंधेरा होने पर वहां असुरक्षा का माहौल बन जाता है। मंदिर जाने के रास्ते में भी शराब की दुकान पड़ती है, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अब अभिभावकों ने उनका लाइब्रेरी, कोचिंग और मंदिर जाना तक बंद करा दिया है। छात्रों ने मांग की कि शराब की दुकान को मोहल्ले से हटाकर प्रस्तावित पिसनारी बाग स्थित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।पत्र पर राहुल, हर्षिता, प्रतीक, आयुषी, समृद्धि, श्रेयांशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed