{"_id":"45036aac0eee966dc2be9bfa5a74c5fc","slug":"sir-two-months-passed-found-the-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! दो माह गुजरे, नहीं मिला धन! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! दो माह गुजरे, नहीं मिला धन!
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कस्बा बिरधा के सैकड़ों किसानों को दो माह गुजरने के बाद भी मुआवजा के नाम पर एक भी पैसा नहीं दिया गया है। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने पुराने नेशनल हाइवे को जाम किया और बीडीओ का घेराव किया। बाद में उन्होंने जनपद आकर डीएम को एक प्रार्थनापत्र दिया।
मार्ग व अप्रैल में रबी की फसल पर आई आफत के बाद किसानों की कमर टूट गई। अधिक बारिश होने व ओलावृष्टि के कारण खेतों में फसल खराब हो गई। प्रशासन ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई। उसके अनुसार राहत राशि का वितरण किया जा रहा है, लेकिन कस्बा बिरधा ऐसा गांव है जहां पर अब तक धनराशि नहीं बांटी गई है। जबकि, अधिकांश ग्रामों में लघु व सीमांत किसानों को राहत राशि बांटी जा चुकी है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
बुधवार को किसान नेता सुरेश कुमार टोंटे के नेतृत्व में उन्होंने गांव में मौजूद पुराने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया और जमकर प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए। इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी बिरधा ज्योति स्वरूप कौशिक को लगी। उन्होंने तत्काल मौके पर जाकर किसानों को समझाया और जाम खुलवाया। किसानों ने बीडीओ बिरधा का घेराव करके जल्द से जल्द मुआवजा वितरण करवाने की मांग की। बाद में बड़ी संख्या में किसानों ने जनपद मुख्यालय आकर डीएम को एक प्रार्थनापत्र दिया और बिरधा के किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण करवाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान भाकियू के जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार टोंटे एडवोकेट, लक्ष्मीनारायण, राजाराम, रामसिंह, शिवदास, लक्ष्मन सिंह, भगवानदास, इंद्रपाल सिंह, बृजेश कुमार, गेंदालाल, रामगोपाल, रामेश्वर, रामसेवक, दयाचंद्र, कमलेश, पहाड़ सिंह, लक्ष्मीनारायण, लाल सिंह, लाखन सिंह, प्रहलाद सिंह, गिरराज किशोर, सुरेश मोदी, विद्यासागर साहू, भागीरथ चंदेल, घासीराम कुशवाहा, लक्खी कुशवाहा, धनीराम, शिवपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भाकियू का आंदोलन चार को
मुआवजा नहीं बंटने पर भारतीय किसान यूनियन ने चार जून को बिरधा में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उक्त जानकारी भाकियू के जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार टोंटे ने दी है।