{"_id":"695045d0538aa52a1202b24a","slug":"sir-there-are-tap-connections-but-no-water-is-coming-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-148682-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साहब! नल के कनेक्शन तो हैं पर नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साहब! नल के कनेक्शन तो हैं पर नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन
- पड़वा गांव की नई बस्ती, कुशवाहा मोहल्ला और चांदपुर में है पेयजल समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-सिलावन। विकासखंड महरौनी अंतर्गत पड़वा गांव की नईबस्ती, कुशवाहा मोहल्ला और चांदपुर में पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है। इन इलाकों में वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाएं बताती हैं कि हर घर जल से नल योजना के तहत कनेक्शन तो हो गए लेकिन उसमें पानी की आपूर्ति न के बराबर है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल योजना से मोहल्लेवासियों को काफी आस थी लेकिन ग्रामीणों की आस उसे समय टूट गई जब गांव में डाली गई पेयजल लाइन से उनके घरों तक पानी ही नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में काफी निराशा है, उनका कहना है कि पाइपलाइन तो डाल दी गई किंतु उस लाइन में पानी ही नहीं चढ़ रहा है। जिस वजह से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को आज भी पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। मोहल्लेवासी हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा पीने के पानी के लिए ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
000000000000
फोटो-11
हमारे मोहल्ले में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत रहती है। नल का कनेक्शन तो दे दिया पर उसमें पानी नहीं आ रहा है। पूरा दिन हैंडपंप से पानी भरने में गुजर जाता है। -माजूवा बाई
विज्ञापन
0000000
फोटो-12
हर घर नल जल योजना से कुछ आस थी, कनेक्शन तो दिए लेकिन उसमें पानी नहीं आता है। कभी-कभी कुछ समय के लिए आ जाता है वह भी ना के बराबर, मजबूरन हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। -ललिता
0000000000
वर्जन
गांव की तीन बस्तियों में पानी की समस्या है, यहां हर घर नल से जल योजना के तहत कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन उसमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस संबंध में जल जीवन मिशन के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।-शिविंदा देवी, ग्राम प्रधान पड़वा