फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Siphon choke due to water hyacinth in Matatila dam, drinking water crisis

Lalitpur News: माताटीला बांध में जलकुंभी आने से साइफन चोक, पेयजल संकट

Sat, 10 Aug 2024 05:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Siphon choke due to water hyacinth in Matatila dam, drinking water crisis
तालबेहट। माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी के बहाव के साथ आई जलकुंभी (चौई) से साइफन चोक हो गया। इससे नगर में पानी का संकट गहरा गया। दो दिनों से नलों से पानी न आने के कारण लोगों को हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को कम समय के लिए पानी की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन


कई वर्षों से जल संस्थान जनता को पानी मुहैया कराने में फिसड्डी साबित हो रहा है। गर्मियों की बात दूर बारिश में मौसम में भी पानी उपलब्ध कराने में परेशानी आ रही है। दो दिन से नगर में पानी की आपूर्ति ठप है। शुक्रवार को तीसरे दिन जब पानी की आपूर्ति हुई भी तो काफी कम समय के लिए। जो पाया आया, वो भी गंदा था। इससे लोगों में नाराजगी रही। इसके चलते बारिश के मौसम में जनता को हैंडपंपों का पानी पीना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में जल संस्थान के उच्चाधिकारी जनता की इस समस्या के निदान के प्रति संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन


इस समय पूरे क्षेत्र में संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। दो दिन से पानी न मिलने के कारण मजबूरी में हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। -सुनीता

पिछले तीन माह से नलों से एक बूंद पानी नहीं आया है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। - ज्योति

जल संस्थान से जानकारी लेने पर बताया कि माताटीला बांध में पानी की बहाव में चौई आ जाने से साइफन चोक हो गए हैं। इसके कारण पानी की आपूर्ति ठप है। जल्द ही सप्लाई सुचारू कराने के निर्देश दिए हैं। - श्रीराम यादव, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed