फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   silindar phatne se hua nuksan

सिलेंडर फटने से हुआ नुकसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
silindar phatne se hua nuksan
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बंदपुरा में बुधवार को एक घर में रखा घरेलू गैस सिलिंडर फटने से घर में रखा गेंहूं, जेवर, कपड़े, रुपये आदि सब सामान जल गया। साथ ही दीवार चटक गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्राम बंदपुरा निवासी रवि और रामचरन पुत्रगण मुन्नालाल के परिवार के सदस्य रोज की तरह अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक घर की रसोई में रखा गैस सिलिंडर में आग लग गई। परिजन व अन्य लोग सिलिंडर में लगी आग की लपटें देखकर उस पर पानी फेंकने लगे। जब आग बुझती नजर नहीं आई तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जानकारी मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे की एक दीवार चटक गई। घर में रखा दस बोरा गेहूं, नकदी, कपड़े, सोने चांदी के जेवर, जरुरी कागजात सब आदि जल गए। आग तो बुझ गई, लेकिन घर बर्बाद हो गया। जिस पर परिजन काफी देर तक रोते रहे। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed