फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sidhan to budwar road become shabby

सिद्दन से बुढ़वार मार्ग जर्जर, निकलना भी हो रहा दूभर

Tue, 17 Aug 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
sidhan to budwar road become shabby
शिद्वन से बुड़वार रोड हुआ खस्ता हाल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिद्दन से बुढ़वार मार्ग में जगह-जगह गड्ढे व जर्जर हो गया है। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों को भी परेशानी हो रही है। वाहनों को हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है। इससे 20 मिनट के रास्तों को तय करने में आधा घंटे से अधिक समय में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय से केंद्रीय विद्यालय होकर बुढ़वार जाने वाला मार्ग प्रमुख है। इस मार्ग से लगभग दर्जन गांव के लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से पीसीएफ गोदाम के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। प्रतिदिन लगभग पांच सौ से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन वर्तमान में यह मार्ग जर्जर हालत में हो गया है। बीते माहों में गर्मी के मौसम में सड़क उखड़ी हुई थी, मरम्मत न होने से बारिश के पानी से गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों का आकार बड़ा हो गया है। इससे चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों की निकासी तक में परेशानी हो रही है। लोगों को हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है। कई मरीज तक समय पर से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब यहां से वाहनों की निकासी होने पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे गड्ढों की जानकारी तक नहीं हो पा रही है। कई बार गड्ढों में वाहन गिरने से क्षतिग्रस्त तक हो जा रहे हैं। कई बाइक चालक तो गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि सिद्दन से बुढ़वार मार्ग की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। दूरी तक करने में 20 मिनट का समय लगता था, अब यहां पर आधा घंटा से अधिक समय लग रहा है। समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इससे सड़क पर सुगमता से निकलना मुश्किल हो रहा है। दूरी तय करने में अधिक समय लग जाता है।
- पुष्पेंद्र
समय पर गड्ढों की मरम्मत न होने आकार बढ़ गया है। इससे वाहनों की निकासी में परेशानी हो रही है।
- महेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed