{"_id":"66f47b6bdd3921c596049ea3","slug":"siddhans-jagrupans-body-found-on-railway-track-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121433-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिद्धन के जगरूपन का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिद्धन के जगरूपन का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
परिजन ने विपक्षियों पर लगाए हत्या कर शव फेंकने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। परिजन ने विपक्षियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को सिद्धन पुल के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। उसकी शिनाख्त कोतवाली अंतर्गत ग्राम चक महरौनी निवासी जगरूपन राजपूत (45) के रूप में हुई। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि पास के गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई पर एक ग्रामीण के खाते से तीन लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया था। साथ ही उक्त लोग जगरूपन से रुपये मांग रहे थे। मंगलवार को जगरूपन ललितपुर तहसील जाने की बात कहकर घर से निकला था। तहसील में वह लोग भी पहुंचे। यहां से जगरूपन यह कहते हुए चला गया था कि सिद्धन पर उसे कोई बुला रहा है। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। रात को सोशल मीडिया के जरिये रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी हुई। मृतक के भाई ने विपक्षियों पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक दो भाई-तीन बहन में चौथे नंबर का था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।