फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shubrat sagar ji maharaj

मांगने की प्रवृत्ति रखोगे तो सदैव भिखारी ही रहोगे : सुधासागर

Tue, 26 Jul 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
shubrat sagar ji maharaj
धर्मसभा को संबोधित करते आचार्य सुधासागर महाराज - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा बिन मांगे मोती मिले, मांगे मिले न भीख। उन्होंने कहा कि मांगने से शक्ति का हृास होता है। गुरु को पूज्य बताया और कहा कि अगर भगवान के सामने मांगने की प्रवृत्ति रखोगे तो सदैव भिखारी ही रहोगे। श्रीकृष्ण-सुदामा का चरित बताते हुए उन्होंने कहा सुदामा ने भगवान से कुछ नहीं मांगा लेकिन सब कुछ मिला।
विज्ञापन

मुनि श्री ने कहा कि मांगने का त्याग करो, इससे ऐसी शक्ति जागृत होगी कि तुम्हें किसी का सहारा नहीं लेना पडे़गा। स्वशक्ति जागरण को श्रेयस्कर बताते हुए मुनिश्री ने कहा जिस दिन आत्मा की शक्ति जागृत हुई, दुनिया तुम्हारी शरण में होगी। मुनिश्री ने दान को श्रेयस्कर बताते हुए कहा यह बिना मांगे मिलता है और भीख मांगनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कुछ पाने की लालसा नहीं रखना वरन कुछ देने के भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन

प्रातकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं और शांतिधारा हुईं, जिसका पुर्ण्याजन शिखरचंद, सुरेंद्र कुमार, लोकेश सराफ परिवार को मिला। मुनिश्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार जैन, नगर गौरव पूज्य सागर महाराज की आहारचर्या विजय जैन, राजश्री, प्रकाश जैन बंटी परिवार, ऐलक धैर्य सागर महाराज की आहारचर्या कोटा निवासी सुनीता चेतन जैन परिवार एवं क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज की आहारचर्या ब्रह्मचारिणी सविता परिवार मेें हुई।

ज्ञानदान से बड़ा दूसरा दान नहीं
ललितपुर। मुनि सुधासागर महाराज ने शिक्षा की बेहतरी के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा ज्ञानदान से बड़ा दूसरा दान नहीं हैं। मुनि पूज्यसागर महाराज नगर के तालाबपुरा में संचालित सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज पहुंचने पर जैन पंचायत के शिक्षा मंदिर संजय मोदी, प्रधानाचार्या कल्पना जैन, शीलचंद, अनिल जैन, मामा भांजा, प्रभात, प्रमोद जैन, मुकेश सराफ, अक्षय अलया, नरेंद्र जैन, छोटे पहलवान, श्रीश सिंघई ने मुनिश्री का वंदन कर अगुवाई की। पंचायत कमेटी ने मुनिश्री से भविष्य के लिए मार्गदर्शन लिया। मुनिश्री ने इसके पूर्व डोडाघाट जैन मंदिर में दर्शन किए जहां मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed