फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shriji's procession took place on the last day of Mahamandal Vidhan

Lalitpur News: महामंडल विधान के अंतिम दिन निकली श्रीजी की शोभायात्रा

Fri, 07 Nov 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shriji's procession took place on the last day of Mahamandal Vidhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरि में अष्टाह्निका महापर्व में हो रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को श्रीजी की शोभायात्रा के साथ विधान संपन्न हुआ। मौके पर सुबह बुंदेली संत मुनि सुव्रत सागर का सिद्ध क्षेत्र में आगमन हुआ। इनका लोगों ने स्वागत किया।

मध्य प्रदेश के बीना में चातुर्मास पूर्ण कर मुनि का विहार पवागिरि के लिए हुआ। बुधवार की शाम राजमार्ग स्थित एक महाविद्यालय में विश्राम करने के बाद मुनि नगर के वासुपूज्य जैन मंदिर के दर्शन करते हुए पवागिरि पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनकी भव्य आगवानी की। मंदिर में चमत्कारी बाबा मूलनायक पारसनाथ स्वामी की अभिषेक शांतिधारा की गई और पूर्णाहूति के साथ विधान का समापन, विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन के बाद रथयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रीजी की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed