फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shri Ji's procession took place, devotees performed Abhishek

Lalitpur News: निकली श्री जी की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक

Sun, 26 May 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Shri Ji's procession took place, devotees performed Abhishek
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के तत्वावधान में 56वां वीतराग विज्ञान आध्यात्मिक शिक्षण शिविर के शुभारंभ पर शनिवार को श्री जी की शोभायात्रा प्रभावना पूर्वक निकली, जिसमें श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया।
प्रातःकाल शीतलनाथ जिनालय जगदीश मार्केट से प्रारंभ शोभायात्रा में पुण्यार्जक परिवार बग्गियों में बैठकर धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा घंटाघर चौक, वर्णी चौराहा, अभिनंदनोदय तीर्थ से आयोजन स्थल स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र होते हुए वर्णी जैन कान्वेंट स्कूल पहुंची, जहां श्रावकों ने श्री जी का अभिषेक किया। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन ने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में विद्वानों ने तत्ववेत्ता डॉ. हुकुमचंद भारिल्ल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में विचार रखे। पं. अभय कुमार शास्त्री ने उनकी आध्यात्मिक शक्ति और समाज में दिए गए योगदान को प्रेरणादायी बताया। जयपुर से आए डॉ. शांति कुमार पाटिल ने कहा कि वह आध्यात्मिक सत्पुरुष श्री कानजी स्वामी के नौ रत्नों में से एक रहे। उन्होंने टोडरमल दिगंबर जैन सिद्धांत महाविद्यालय की स्थापना कर हजारों युवाओं को जैन दर्शन से साक्षात्कार कराया। विद्वानों ने डॉ. भारिल्ल के जन्म दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए जीवन पर्यंत जैन तत्व ज्ञान का प्रचार प्रसार करने की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन परमात्म प्रकाश भारिल्ल एवं गौरव शास्त्री ने किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. मनीश शास्त्री मेरठ, सर्वज्ञ भारिल्ल, गौरव जैन, इंदौर संजय दीवान आदि ने बताया कि 11 जून तक आयोजित होने वाले शिविर में बालक बालिकाओं एवं युवाओं को जैन धर्म के मूलभूत सिद्धांतों का ज्ञान कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, कैलाश चंद शास्त्री, भानुकुमार शास्त्री, कमलश्री नायक, दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल के महामंत्री सुरेश जैन, अखिलेश चौधरी, शिखरचंद, राहुल शास्त्री, विवेक जैन, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed