फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shope keeper is not drow polythen

कैरीबैग का मोह नहीं छोड़ पा रहे दुकानदार

Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
shope keeper is not drow polythen
पॉलीथिन में रखकर केला बेचता दुकानदार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही छापेमार कार्रवाई के बाद भी शहर के अधिकतर फुटकर दुकानदार कैरीबैग्स (प्रतिबंधित पॉलीथिन) का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। वे ग्राहकों को खरीदा सामान प्लास्टिक कैरीबैग्स में मुहैया करा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कैरीबैग्स के अन्य विकल्प दुकानों पर रख लिए हैं, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। हकीकत में ऐसे दुकानदार प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्तूबर को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान देशवासियों से किया है। देश भर में जागरूकता रैली, गोष्ठी जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। यही नहीं, नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्माकोल सामग्री के खिलाफ छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी दुकानदार कैरीबैग्स का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं। इसमें चाय, दूध, सब्जी और फल दुकानदार से लेकर किराना दुकानदार भी शामिल हैं। इससे बाजार में पॉलीथिन एवं थर्माकोल की सामग्री बाजार में बनी हुई है।
विज्ञापन

फेरी लगाकर बेची जा रही पॉलीथिन
प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकोल के कारोबारियों ने बाजार में माल गलाने का तरीका बदल दिया है। अब वह किसी दुकान पर इसे बेचने के लिए नहीं रखे हैं, बल्कि फेरी लगाकर पॉलीथिन को दुकानदार तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने किराए पर लड़के रखे हैं। इस तरह फेरी के माध्यम से फुटकर दुकानदारों तक पॉलीथिन पहुुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चालीस रुपये में पॉलीथिन मिल जाती थी, जिससे दिन भर की ग्राहकी हो जाती थी। जबसे पॉलीथिनबंद हुई है, तब से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अब जो विभागीय नियमों के मुताबिक कैरीबैग्स बेचे जा रहे हैं, उनकी कीमत नब्बे रुपये है। विडंबना देखिए कि जो कैरीबैग्स दिए जा रहे हैं, उसे प्लास्टिक बैग में ही दिया जा रहा है। इस पर कोई टोकाटाकी नहीं है। सरकार को सभी पर रोक लगाना चाहिए।
- धर्मेंद्र, ठेला दुकानदार
पॉलीथिन जब से बंद की गई है, तब से अखबार में लपेटकर सामान ग्राहकों को दे रहे हैं। कई ग्राहक पॉलीथिन को प्रतिबंधित किए जाने से खुश हैं। मुझे भी पॉलीथिन बंद होने से कोई दिक्कत नहीं है। हम सरकार के निर्णय के साथ हैं।

- सुधीर शर्मा
पुस्तक विक्रेता
शहर में नब्बे प्रतिशत पॉलीथिन का उपयोग बंद हो गया है, जो रह गए हैं, उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। जो फेरी दुकानदार पॉलीथिन को बाजार में ला रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed