फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shivaji nager mud filled roads crisis

आठ वर्षों से कीचड़ से गुजरने को विवश हैं शिवाजी नगर के लोग

Wed, 13 Jan 2021 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
shivaji nager mud filled roads crisis
महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित मुहल्ला शिवाजी नगर की कीचड़ व गंदगी से भरी सड़क - फोटो : LALITPUR
महरौनी ( ललितपुर)। टीकमगढ़ मार्ग स्थित मोहल्ला शिवाजी नगर के लोग पिछले आठ वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां सड़क न होने के कारण उन्हें कीचड़ से गुजरना पड़ता है। वहीं, खंभे और तार टूट जाने से कॉलोनीवासी छह माह से बिजली से भी वंचित हैं। मोहल्ले में गंदगी के भी ढेर लगे हैं। बीते दिनों मोहल्ले वासियों ने राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को ज्ञापन देकर यहां पर सड़क और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ले वासियों ने बताया कि यहां कुल 50 परिवार के करीब 250 लोग निवास करते हैं। आठ वर्षों से यहां पक्की सड़क न होने के कारण मोहल्ले में कीचड़ और गंदगी हमेशा बनी रहती है। कीचड़ से बचाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को घर के अंदर ही रखना पड़ता है। छह महीने से अधिक समय से बिजली के खंभे भी टूट गए हैं और उसपर लगा केबल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, गंदगी के कारण संचारी रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। मोहल्ला वासियों ने पिछले दिनों महरौनी पहुंचे श्रम एवं सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ से सीसी रोड डलवाने और नए खंभे तथा केबल लगवाकर समुचित प्रकाश व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में अजय राजा, प्रियंका, दीपिका राजा, सुमन राजे, विजय सेंगर, खेत सिंह, अभय प्रताप सिंह, हरी सिंह, ओमकार आदि मुहल्लेवासियों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

मुहल्ले में पक्की सड़क और नाली न होने से कीचड़ और गंदगी रहती है। इससे निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है । मोहन सिंह सिसोदिया
मुहल्ले में मूलभूत सुविधाओं के न होने के कारण मुहल्ले में अंधेरा रहता है, जिससे रात्रि में असुरक्षित महसूस करते हैं। अजय पांडेय
मोहल्ले में कीचड़ होने के कारण फिसलन हो जाती है। इससे लोगों को चलने में काफी दिक्कत आती है। कमला देवी
मुहल्ले में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं जिससे बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है। अगर शीघ्र सफाई नहीं हुई तो रोग फैल सकते हैं। अजय राजा

महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित मुहल्ला शिवाजी नगर की कच्ची सड़क

महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित मुहल्ला शिवाजी नगर की कच्ची सड़क- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed