{"_id":"68473adfd28ffa590905ee63","slug":"shillong-police-reached-chowki-village-based-on-clues-received-from-friends-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-573948-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दोस्तों से मिले सुराग से चाैकी गांव तक पहुंची शिलांग पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दोस्तों से मिले सुराग से चाैकी गांव तक पहुंची शिलांग पुलिस
विज्ञापन
झांसी/महरौनी/ललितपुर। कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी आकाश लोधी (19) की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को शिलांग पुलिस ने महरौनी के चौकी गांव स्थित उसके घर पर दबिश दी। आकाश से हत्याकांड के बारे में पूछा, लेकिन उसने इसकी जानकारी से इन्कार कर दिया। यहां से शिलांग पुलिस आकाश को हिरासत में लेकर इंदौर पहुंची। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई।
राजा रघुवंशी का शव बरामद होने के बाद शिलांग पुलिस ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के लोकल गाइड से भी पूछताछ की थी। राजा के परिजनों ने गाइड को उसके एवं सोनम के दोस्तों की तस्वीर एवं वीडियो दिखाए। इनमें एक गाइड ने इंदौर निवासी आकाश लोधी, आनंद कुर्मी एवं विशाल की पहचान की थी। गाइड ने दावा किया था कि ये लोग भी यहां घूमने आए थे। सर्विलांस से मिले सुराग के जरिये पुलिस सबसे पहले इंदौर में आनंद तक पहुंची। आनंद के सहारे पुलिस ने खिमलासा (मध्य प्रदेश) से विशाल चौहान उर्फ विक्की को पकड़ा। इन दोनों की मदद से पुलिस ललितपुर के महरौनी के चौकी गांव में आकाश के घर तक जा पहुंची।
यहां वह दादा-दादी के घर छुपकर रह रहा था। आकाश को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने सबसे पहले उससे हत्याकांड के बारे में पूछा। उसके ऐसा करने से इन्कार करने पर घर की तलाशी ली गई थी। उस दौरान पुलिस ने उसके तीन रिश्तेदारों को भी पकड़ा लेकिन, प्रारंभिक पूछताछ के बाद कोई तथ्य न मिलने पर उनको छोड़ दिया। आरोपियों को लेकर पुलिस टीम महरौनी थाने पहुंची। यहां भी तीनों से बंद कमरे में एक साथ पूछताछ हुई।
विज्ञापन
किराये की मोटर साइकिल के साथ मौजूद था आकाश : पुलिस सूत्रों का कहना है प्रांरभिक छानबीन में यह बात सामने आई कि विशाल ने राजा पर हमला किया, जबकि आकाश वहां किराये की बाइक लेकर रखवाली कर रहा था। आकाश को आसपास के पूरे इलाके की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आकाश उस समय वहां घूम रहा था, तभी गाइड से उसकी मुलाकात हुई। गाइड ने उससे घूमने चलने के लिए कहा था, लेकिन आकाश ने इन्कार कर दिया था। पुलिस ने आकाश को किराये पर बाइक देने वाले को भी तलाश लिया है। अब ट्रांजिट रिमांड की मदद से शिलांग पुलिस आकाश को घटना स्थल पर ले जाएगी। वहां गाइड समेत अन्य से उसकी शिनाख्त कराएगी। इसके बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
दोस्तों के साथ पुलिस को देखकर रह गया दंग : ललितपुर के चौकी गांव तक शिलांग पुलिस के पहुंचने की उम्मीद आरोपी आकाश को कतई नहीं थी। शिलांग पुलिस जब उसके दोनों दोस्त आनंद एवं विशाल को लेकर पहुंची तब अचानक से अपने दोस्तों के साथ पुलिस को देखकर आकाश भी दंग रह गया। पुलिस से बचने के लिए ही वह यहां आकर छुपा था। परिजनों को भी उसने अपने बारे में कुछ नहीं बताया। परिवार के लोग भी पुलिस से कहते रहे कि आकाश पढ़ाई करता है। इंदौर से 6 जून को छुट्टी मनाने यहां आया है। अपने मां-बाप के साथ इंदौर में रहकर बीबीए करता है। जब पुलिस ने हत्याकांड में उसके संलिप्तता के बारे में बताया तो यह सुनकर परिवार के लोग भी सन्न रह गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ऐसे किसी मामले में शामिल नहीं हो सकता। उसकी दादी भरत रानी का कहना था कि आकाश को जान बूझकर फंसाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि आकाश अभी बेहद कम उम्र का है। दोस्ती में किसी के साथ घूमने जा सकता है, लेकिन किसी की हत्या में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराकर आकाश को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।