फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shahzad river will flow even in summer

Lalitpur News: गर्मी में भी कलकल बहेगी शहजाद नदी

Tue, 11 Mar 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shahzad river will flow even in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहजाद नदी को पुनर्जीवित किया जा रहा है। मनरेगा के तहत प्रथम चरण में ग्राम कपासी और मादौन में 3100 मीटर तक कार्य होगा। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्हें गर्मी में भी नदी से पानी मिलने लगेगा और रबी के सीजन में भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
ब्लॉक बिरधा के जाखलौन धौर्रा क्षेत्र में स्थित विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के पास शहजाद नदी निकलती है। यहां से करीब 35-40 किमी सफर तय करके गोविंद सागर बांध में मिलती है। देखरेख के अभाव में यह जीवनदायिनी नदी कुछ स्थानों पर विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई। बड़ी-बड़ी झाड़ियों के साथ पेड़ पानी के प्रवाह को रोककर दिशा परिवर्तित कर देते है। हालात यह है कि कुछेक स्थानों पर नदी बिलकुल सपाट हो गई और यहां पर यह बरसात के मौसम में ही पानी बहता है। बरसात समाप्त होने के बाद इसका पानी सूख जाता है। विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी इस नदी को फिर जीवित करने की तैयारी डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर शुरू की गई। नदी के गहरीकरण-चौड़ीकरण, दोनों ओर की मेड़बंदी कराए जाने की योजना तैयार हुई। इसके लिए नदी के उद्गम स्थल से लेकर गोविंद सागर बांध तक का करीब 35-40 किलोमीटर नदी का ड्रोन सर्वे कराया। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया जहां पर नदी या तो सपाट हो चुकी है या विलुप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन

कार्ययोजना के प्रथम चरण में शहजाद नदी को ग्राम कपासी और मादौन में करीब 3100 मीटर तक पुनर्जीवित का कार्य मनरेगा कराएगा। प्रथम चरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू होगा। इस प्रकार से नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा। इससे गांव कपासी, मादौन, चीराकोड़र, बंट, जामुनधानाकलां, बरौदा बिजलौन, उत्तमधाना के लोगोें को फायदा होगा। उन्हें गर्मी के सीजन में भी इस नदी में पानी मिलेगा। इसके साथ रबी के सीजन में भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा। श्रम उपायुक्त रमेश कुमार यादव ने बताया कि पहले चरण में दो ग्राम पंचायतों से होकर गुजरी नदी में जीर्णोद्धार का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-27,29
नदी के जीर्णोद्धार के लिए डीएम ने किया पूजन
जाखलौन। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने अविरल शहजाद, अविरल ललितपुर अभियान के तहत सोमवार को पूजन कर काम का शुभारंभ कराया। पूजन से पूर्व मनरेगा मजदूर एवं श्रमदान करने वाले ग्रामीणों ने जन जागरुकता रैली निकाली। इसमें शामिल महिलाओं ने अविरल शहजाद लिखे घड़े सिर पर रख कर जागरुकता रैली निकाली। खंड विकास अधिकारी बिरधा इरशाद अहमद ने बताया कि काम को मनरेगा मजदूरों से कराया जाएगा। आवश्यकता पढ़ने पर मशीन का प्रयोग किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय, श्रम उपायुक्त रमेश कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी बिरधा इरशाद अहमद, ग्राम प्रधान सुदामा मिश्रा, ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रंजीत यादव, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed