{"_id":"6106f2238ebc3e841e4f0612","slug":"shabby-roads-corporaters-discuss-to-chairman-lalitpur-news-jhs200942121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी पालिकाध्यक्ष की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी पालिकाध्यक्ष की घेराबंदी
विज्ञापन
road.jpeg
- फोटो : road.jpeg
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा बंदी तेज होती जा रही है। असंतुष्ट सभासदों ने आगामी सात अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में उन्हें घेरने की तैयारी कर ली है। बैठक में सभासदों द्वारा पेयजल, गड्ढायुक्त सड़क, जलभराव जैसी समस्याएं पुरजोर तरीके से उठाई जा सकती हैं। इस कारण आगामी बोर्ड बैठक पर सभी नजरें टिक गई हैं।
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और सभासदों के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। असंतुष्ट सभासदों ने उनकी कमियों को जनता के बीच लाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सात अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक से होगी। इस बैठक में सभासदों द्वारा शहर में व्याप्त पेयजल समस्या, गड्ढायुक्त सड़कों व जल भराव से हो रही समस्याएं पुरजोर तरीके से उठाई जा सकती हैं।
-----
मौजूदा समय में जिस तरह से जनहित कार्यों की अनदेखी की जा रही है, ऐसा मैंने पिछली बोर्ड में नहीं देखा। उस दौरान कई कार्य हुए, जिस वजह से दोबारा पार्षद चुनकर आए हैं। वर्तमान में पार्षदों व बोर्ड की छवि जनता के बीच ठीक नहीं है।-अनुराग चौबे, सभासद, वार्ड नंबर 25, चौबयाना
विज्ञापन
-----
बोर्ड बैठक के गठन से लेकर अब तक मनमानी चल रही है। पार्षदों द्वारा उठाए जा रहे जनहित के कार्यों की उपेक्षा हो रही है। इस तरह की मनमानी पर अंकुश बोर्ड के माध्यम से लगाने का प्रयास किया जाएगा।- अनुराग जैन शैलू, सभासद, वार्ड नंबर 26, महावीरपुरा
-----
डीएम के निर्देश पर जल संस्थान के जेई को पालिका में अटैच किया गया। इसके बाद भी हैंडपंप सुधारने में मनमानी की जा रही है। अध्यक्ष अपने हिसाब से हैंडपंपों की मरम्मत करा रही हैं। खराब हैंडपंप के लिए फोन लगाते हैं तो फोन नहीं उठाया जाता है। अफजुल रहमान, वार्ड नंबर 10, कटरा बाजार
-----
जनता से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों के लिए चेयरमैन को बार-बार फोन लगाना पड़ता है। इसके बाद भी कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है। इसे बोर्ड बैठक में उठाया जाएगा। जनता की समस्याओं को उठाया जाएगा।
-केके पंथ, सभासद, वार्ड नंबर 4, गांधीनगर द्वितीय
-----
आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मियों की तैनाती होने के बाद भी शहर की सफाई का बुरा हाल है। नगर पालिका में इंस्पेक्टर राज को समाप्त किए जाने की आवश्यकता है।-जगभान कुशवाहा, सभासद, वार्ड नंबर 19 आजादपुरा द्वितीय
-----
जन समस्याओं के समाधान एवं विकास हेतु सभी अधिकार अध्यक्ष को दिए गए थे लेकिन चार सालों में जनहित के कई कार्यों को दरकिनार किया गया और अधिकारों का उपयोग निजी हित में किया गया। अब बोर्ड के माध्यम से अधिकारों को सीमित किया जाएगा।-भारत भूषण चौरसिया भीम, सभासद, वार्ड नंबर 9, सिविल लाइन प्रथम
-----
चार साल में करोड़ों के प्रस्ताव बोर्ड में पारित हुए लेकिन निविदा निकालने की बारी आई तो उनमें मनमाना रवैया सामने आया। जिस कारण शहर की कई गंभीर समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। बैठक में इस समस्या को उठाया जाएगा।
महेंद्र सिंघई, सभासद, वार्ड नंबर 15, गांधीनगर प्रथम
-----
स्वकर प्रणाली में पूर्व में दी गई आपत्तियों का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है। जनता पर टैक्स के माध्यम से बढ़ाए बोझ को बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।-आलोक मयूर, सभासद, वार्ड नंबर 18, सुभाषपुरा