{"_id":"6032c3418ebc3ee9061a2000","slug":"sex-ratio-examination-spy-lalitpur-news-jhs189150518","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरती लिंगानुपात को लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर शिकंजा कसने की हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरती लिंगानुपात को लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर शिकंजा कसने की हुई तैयारी
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में गिरते लिंगानुपात के पीछे कन्या भ्रूण हत्या एवं भ्रूण के लिंग की जांच के मामलों में अब मुखबिर स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे। इसके एवज में उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने इसके लिए मुखबिर योजना शुरू की है। योजना के चलते लिंगानुपात में गिरावट वाले ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
योजनांतर्गत कन्या भ्रूण हत्या एवं भ्रूण की लिंग की जांच में गुप्त तरीके से लगे लोगों की सूचना देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एक मुखबिर, एक मिथ्या ग्राहक और एक सहायक की टीम को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसमें मुखबिर को 60 हजार, मिथ्या ग्राहक को एक लाख और सहायक को 40 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को पत्राचार किया है। इसमें बताया गया कि ललितपुर में 15 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।
जनगणना 2011 के अनुसार गत एक दशक में प्रदेश का 0-6 आयु वर्ग के लिंग अनुपात में 14 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। जिस पर प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने मुखबिर योजना को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुखबिर योजना के अंतर्गत अवैध रूप से भ्रूण की लिंग जांच में लिप्त व्यक्तियों, संस्थाओं और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ जांच की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों में मुखबिर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए सभी महिला पुलिस कर्मियों, शिक्षिकाओं, एएनएम., आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों/अधिकारियों तक योजना के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चलेगा विशेष अभियान
अवैध कृत्य में संलिप्त लोगों को चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पुलिस, सतर्कता, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों/एजेंसियों के कार्यालयों व अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय सीमा के समीप के क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया जाएगा। सिफप्सा /एनएचएम मंडल प्रबंधक आनंद चौबे को नोडल नामित किया है।