{"_id":"5f15de048ebc3e636a0b3c30","slug":"seven-people-found-corona-positive-lalitpur-news-jhs1719974137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्वास्थ्य कर्मी व मां बेटी समेत सात संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्वास्थ्य कर्मी व मां बेटी समेत सात संक्रमित
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय को सैनेटाइज करते नगर पालिका कर्मी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार फैल रहा है। शहर, ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही सरकारी विभागों में भी पैर पसार रहा है। सोमवार को एक स्वास्थ्य कर्मी व मां-बेटी समेत सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर झांसी व अन्य को उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 अटैच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128 पहुंच गई है।
कोरोना का कहर अब सरकारी कर्मचारियों में भी फैल रहा है। अब तक जिले में लगभग आठ सरकारी कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को भी चार कोराना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें शहर के मोहल्ला तालाबपुुुरा में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक 38 वर्षीय स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी व दूसरा 25 वर्षीय व्यक्ति है। इसके अलावा मोहल्ला नई बस्ती में मां-बेटी दोनों संक्रमित पाई गई है। इनमें 40 वर्षीय मां और 22 वर्षीय पुत्री संक्रमित है। इसके अलावा मोहल्ला सरायपुरा में तीन संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक 33 वर्षीय व्यक्ति, दूसरा 27 वर्षीय व्यक्ति व तीसरा 30 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। इनमें एक की हालत खराब होने पर झांसी भेजा जा रहा है और तीन को उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 अटैच अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
-------
बीएसए कार्यालय हुआ सैनिटाइज
बीते दिवस मड़ावरा निवासी एक शिक्षक के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। जिसका कारण संक्रमित शिक्षक संक्रमित होने से दो दिन पहले ही बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आया था। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षिका भी संक्रमित पाई गई। यह शिक्षिका जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आई थी, जिसको लेकर सभी कर्मचारी चिंतित हो उठे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा ने सोमवार को तीनों कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लगभग 80 सैैंपल लिए गए। वही कार्यालयों को सैनेटाइज कराया गया।
---------
255 व्यक्तियों के जांच को भेजे सैंपल
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। सोमवार को 255 सैंपल लिए गए, इनमें 16 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। 235 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा 11 जुलाई से 19 जुलाई तक 1095 की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं एक महिला चिकित्सक स्वास्थ्य होने पर झांसी मेडिकल से डिस्चार्ज किया गया है।
-------
विदेश से आए व्यक्ति का मोबाइल स्विच ऑफ
कोरोना संक्रमण काल में विदेश से आने वाले व्यक्ति को क्वारंटाइन करने का प्रावधान है, लेकिन बीते दिनों एक व्यक्ति विदेश से जिले में आया है। इसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने के कारण ट्रेस नहीं किया जा सका है। हालांकि इसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है।
-------
सोमवार को एक स्वास्थ्य कर्मी व मां-बेटी समेत सात संक्रमित पाए गए हैं, इनमें एक की हालत खराब होने पर झांसी व छह को उपचार के लिए तालबेहट एल-1 अटैच अस्पताल में भेजा जा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी