फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   seven leader terminated from bjp

नपं अध्यक्ष तालबेहट समेत कई दिग्गज नेता भाजपा ने किए बाहर

Sat, 17 Apr 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
seven leader terminated from bjp
bjp logo.jpg - फोटो : bjp logo.jpg
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में प्रचार करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में जिला इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सात के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतदान की तारीख करीब आ रही है। इसके बाद भी पार्टी के विरोध में लड़ रहे बागी प्रत्याशी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। यही नहीं, ऐसे प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी के कई नेता प्रचार भी कर रहे हैं। इससे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल नहीं बन पा रहा है। वार्ड न 01 पूराकलां (पिछड़ा वर्ग महिला) सीट पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में मनीषा पत्नी राजेश सोनी तालबेहट चुनाव लड़ रही हैं। आरोप है कि उनके पक्ष में तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी पत्नी विजय किशोर सोनी प्रचार कर रही हैं। विजय किशोर सोनी तालबेहट में सक्रिय सदस्य हैं। वह मनीषा सोनी के जेठ हैं। इस पर पार्टी ने पति-पत्नी को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ड क्रमांक 06 बांसी (पिछड़ा वर्ग पुरुष) से राजेश सोनी पार्टी प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। वह अध्यक्ष नगर पंचायत मुक्ता सोनी के देवर हैं। इस पर उन्हें भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। वार्ड क्रमांक 17 सिलावन (अनुसूचित जाति) सीट पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रमेश खटीक के पुत्र राजकुमार खटीक चुनाव लड़ रहे हैं। उनका पूरा परिवार पार्टी के प्रत्याशी के विरोध में प्रचार/ प्रसार कर रहा है। इसमें रमेश खटीक पुत्र मटरूलाल, जितेंद्र खटीक पुत्र रमेश खटीक एवं जयश्री खटीक (निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष) पत्नी जितेंद्र खटीक शामिल हैं। इन तीनों को पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण निष्कासित किया गया है। हरगोविंद कुशवाहा उर्फ कल्लन की पत्नी वार्ड न. 21 पारौन से सावित्री कुशवाहा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। उनका प्रचार प्रसार हरगोविंद कुशवाहा कर रहे हैं। इस पर उन्हें भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में अनुशासनहीनता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि और कोई नेता भी पार्टी प्रत्याशी के विरोध में प्रचार करते पाया जाता है और उसकी पुष्टि हो जाती है तो उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed