{"_id":"66c7b871a672b82b660b47e4","slug":"seven-interstate-accused-of-bike-theft-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-119649-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइक चोरी करने वाले सात अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइक चोरी करने वाले सात अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तालबेहट/बार। बार पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह बाइक, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में सीओ कुलदीप कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 जून को टौरिया निवासी रोहित पुत्र कमलेश बुनकर और 26 जुलाई को शिवम पुत्र शिवशंकर निवासी बार ने बार थाने में मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर अज्ञात चारों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसका खुलासे के लिए दो टीमें सक्रिय थीं। मुखबिर की सूचना पर लड़वारी तिराहे से पारोन मार्ग पर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास पारौन मार्ग पर बनी पुलिया के पास दबिश देकर छह मोटर साइकिलों सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। सीओ ने बताया कि इनका सरगना जैकी है, जो झांसी के बबीना का मूल निवासी है। बरीकलां में अपनी बहन के यहां रहता था। तीन बाइकों में एक बाइक लूट की और एक चोरी की है, जबकि एक बाइक की जांच जारी है। वहीं, तीन बाइकें चोरों के पास से बरामद की गई है। इनकी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बार रामकुमार सरोज, उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह, त्रिपुरेश कुमार पांडेय, दिनेश कुमार, जितेंद्र सिंह, आनंद कुमार, नंदलाल, विकास सिंह, अनिल कुमार और त्रिदेव सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
जैकी राजा पुत्र गोपाल सिंह निवासी बरीकलां तालबेहट, राजदीप पुत्र जयपाल सिंह निवासी रामपुर तालबेहट, सूर्यप्रताप सिंह पुत्र जगभान सिंह निवासी बौलारी बिजरौठा थाना तालबेहट, रानू कुशवाहा पुत्र सुदामा निवासी बरीकलां थाना तालबेहट, प्रदुम्म पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मिर्चवारा थाना बार, शिवम सिंह उर्फ छोटू पुत्र इमरत सिंह निवासी मिर्चवारा, शशि राजा चौहान पुत्र बबलू राजा निवासी बम्होरी थाना करैरा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश बताए गए हैं।
दोनों राज्यों में फैला था जाल
गिरफ्तार आरोपियों का जाल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जिलों में फैला था। मध्य प्रदेश से चोरी की बाइक उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश से चुराई बाइक को मध्य प्रदेश में बेचते थे। इस कांड का एक और आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। उसका भी पता लगाया जा रहा है।
जैकी पर दर्ज हैं कई मामले
इस गिरोह के सरगना जैकी पर तालबेहट, सदर कोतवाली ललितपुर, जीआरपी ललितपुर में बाइक चोरी तथा मध्य प्रदेश जिला अशोक नगर के थाना नई सराय में लूट का मामला दर्ज मिला है। अन्य जगहों से इसकी जानकारी कराई जा रही है।