फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   seven colonies and 11 village continment zone

शहर के सात व ग्रामीण क्षेत्र के 11 संक्रमित क्षेत्र घोषित हुए कंटेमनमेंट जोन

Tue, 22 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
seven colonies and 11 village continment zone
corona - फोटो : corona
ललितपुर। सोमवार को शहर के सात मोहल्ला व 11 गांव समेत आठ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सदर तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी केके सिंह व तहसील मड़ावरा में उपजिलाधिकारी एसपीसिंह ने संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर के तीन संक्रमित क्षेत्र, लक्ष्मीपुरा, रावतयाना, सिविल लाइन के दो क्षेत्र, सिद्दनपुरा, गांधीनगर, आजादपुरा व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा, घिसौली, पंचमपुर, बिरधा के मिर्चवारा, अंडेला, तहसील मड़ावरा के लिधौरा, रनगांव के दो संक्रमित क्षेत्र, ग्राम बम्हौरीकलां, बम्हौरीखुर्द व धवा आदि के संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन बंद किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व उल्लघंन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में दो, आजादपुरा के चार संक्रमित क्षेत्र, चौबयाना, रैदासपुरा, सिविल लाइन, महावीरपुरा, घुसयाना आदि के संक्रमित क्षेत्र में 14 दिन तक संक्रमण न मिलने पर कंटेनमेंट जोन हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed