फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seniour sahayak suspent for laparwahi

लापरवाही के आरोप में वरिष्ठ सहायक निलंबित

Sun, 21 Mar 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Seniour sahayak suspent for laparwahi
ललितपुर। जन सूचना संबंधी पटल के कार्य में लापरवाही बरतना वरिष्ठ सहायक को महंगा पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे निलंबित कर दिया है। इससे कार्यालय के अन्य लिपिक चौकन्ना हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि कस्बा बांसी निवासी सूर्यकांत शर्मा द्वारा बीएसए से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जन सूचना मांगी गई थी। विभाग ने निर्धारित समयावधि में मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। जिस पर चंद्रकान्त पांडेय राज्य सूचना आयुक्त की पीठ द्वारा अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इस मामले में शिवम अग्निहोत्री वरिष्ठ सहायक की उदासीन प्रतीत हुई। कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक ने संबंधित पत्रावली कार्यालय में मेेरे समक्ष प्रस्तुत नहीं की जबकि तीन वर्षों से जन सूचना संबंधी पटल का कार्य देख रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय में नियमित समय पर उपस्थित नहीं होते हैं और कार्यालय में पटल पर नहीं बैठकर घूमते रहते हैं। अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित नहीं है। जानबूझकर अपना मोबाइल बंद रखते हैं, यह कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य है। इन आरोपों में वरिष्ठ सहायक शिवम अग्निहोत्री को निलंबित किया गया है। जांच अधिकारी जिला एवं लेखाधिकारी बेसिक को नियुक्त किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed