फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   selfie with gaddah

‘सेल्फी विद गड्ढा’ अभियान से बदलेगी सड़कों की सूरत

Tue, 22 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
selfie with gaddah
शिवानी, कैलगवां तिराहे के समीप, शाही रोड ललितपुर। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क के गड्ढों को भरने में प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। इसे लेक र अमर उजाला ने ‘सेल्फी विद गड्ढा’ अभियान शुरू किया है। अमर उजाला के इस अभियान में आप भी भागीदार बनें और अपने क्षेत्र की खराब सड़क और जानलेवा गड्ढों की सेल्फी अपने नाम और पता के साथ हमें उपलब्ध कराएं। हम आपकी समस्या को संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

अभियान के दूसरे दिन सोमवार को ललितपुर के मवेशी बाजार निवासी अंजलि, शाही रोड की शिवानी, घंटाघर के समीप रहने वाले मातव सिंह और बुड़वार के पी रजक ने अपने मुहल्ले की खराब सड़कों की फोटो सेल्फी के साथ भेजी। अपनी सेल्फी 6006490858 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप करें। गड्ढों की सेल्फी अपने नाम और पता के साथ आप lalitpurbureau@jhs.amarujala.com पर मेल भी कर सकते हैं। कौमी एकता समिति के बाद क्रिकेट एसोसिएशन के मोहम्मद नसीम अहमद ने बताया कि अमर उजाला का हर अभियान लोगों को सफलता का रास्ता दिखाता है।
विज्ञापन

वर्जन
ज्यादातर खराब सड़कों के लिए नगर पालिका परिषद और लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। निरीक्षण कर बड़े गड्ढों को एक सप्ताह में भरवा दिया जाएगा। सीसी रोड निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति ली जाएगी ताकि स्थाई समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ए दिनेश कुमार, जिलाधिकारी

अंजलि, मवेशी बाजार, बाहुबली नर्सिंग होम के समीप

अंजलि, मवेशी बाजार, बाहुबली नर्सिंग होम के समीप- फोटो : LALITPUR

पी रजक, एसडीएस पब्लिक स्कूल के सामने बुड़वार रोड

पी रजक, एसडीएस पब्लिक स्कूल के सामने बुड़वार रोड- फोटो : LALITPUR

मातव सिंह, दिगंबर पैलेस के सामने तालाबपुरा रोड। जल निगम द्वारा पाइप सुधारकर गड्ढा नहीं भरवाया गय?

मातव सिंह, दिगंबर पैलेस के सामने तालाबपुरा रोड। जल निगम द्वारा पाइप सुधारकर गड्ढा नहीं भरवाया गय?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed