फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   self immolation in village pipria, died

युवक ने कमरा बंद कर खुद को लगाई आग, मौत

Sun, 19 Jul 2020 07:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
self immolation in village pipria, died
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम पिपरिया जागीर में एक युवक ने कमरा बंद करके खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पिपरिया जागीर निवासी गोपी (37) पुत्र जगन चंदेल शनिवार की रात को घर में ही था। इसी दौरान वह ऊपर बने अटारीनुमा कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद करके खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटें और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य परिजन दौड़े और अटारी का दरवाजा तोड़कर आग को किसी प्रकार बुझाया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामप्रधान लखन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को सूचित करके उसके घर गए थे, तो अटारी में गोपी जली अवस्था में मृत पड़ा था। ओढ़ने वाले कुछ कपड़े जले हुए बगले में रखे थे। कमरे में ही चार-पांच गेहूं की बोरियां रखी थीं व अन्य सामान भी था, लेकिन कोई सामान नहीं जला पाया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई मूलचंद ने बताया कि गोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। उसकी पत्नी करीब दस साल पहले कहीं चली गई, जिससे वह अकेला रहता था और मजदूरी करता था। उसने आग किस वजह से लगाई, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed