फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   See the online birth and death certificate

ऑन लाइन मिलेंगे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र

Sat, 12 Sep 2015 12:25 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए सरकारी विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति ऑन लाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेगा। पहले चरण में नगरीय और टाउन एरिया के नागरिक इस सुविधा का लाभ पा सकेंगे।
विज्ञापन



अभी तक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण प्राप्त करने के लिए अभिलेखीय प्रक्रिया अपनाई जाती थी। यह दोनों प्रमाण पत्र सरकारी स्वास्थ्य इकाई, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों से निर्गत किए जाते थे। अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का ब्योरा नगर पालिका और पंचायतों को भेजा जाता था, जिसके आधार पर प्रमाण पत्र तैयार किए जाते थे। इसी तरह की प्रक्रिया मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अपनाई जाती थी। आमतौर पर अस्पताल से नगर पालिका और नगर पंचायत तक ब्योरा नहीं पहुंचने के कारण नागरिकों को प्रमाण पत्र पाने के लिए भटकना पड़ता था। संबंधित पटल के बाबुओं की मनमानी का भी शिकार होना पड़ता था, लेकिन सीआरएस लागू होने के बाद उनको इन सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। पहले चरण में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम को नगरीय और नगर पंचायतों में संचालित सरकारी स्वास्थ्य इकाईयों के एकाउंट विभाग के सिस्टम में डाउन लोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


 इन इकाईयों में त्वरित प्रमाण पत्र जारी किए जा सकेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि सीआरएस की वेबसाइट पर जाकर जन्म एवं मृत्यु से संबंधित सांख्यिकीय आंकड़े भी जुटाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षित किए गए स्वास्थ्य कर्मी
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नगरीय तथा टाउन एरिया स्थित स्वास्थ्य इकाइयों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जे एस बख्शी की मौजूदगी में डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट आशीष कुमार मिश्र ने एकाउंट विभाग से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सीआरएस का प्रशिक्षण दिया, उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सांख्यकीय आंकड़े स्वत: अपलोड होकर निर्गत किए जा सकेंगे। कार्यशाला में जिला अस्पताल पुरुष से चीफ फार्मासिस्ट उमाशंकर, अंबिका प्रसाद, महिला चिकित्सालय संजय साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर, भरत सिंह तथा नगर पालिका परिषद से चंद्र विनोद मिश्रा एवं संजय कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।



कोई भी देख सकता है वेबसाइट
सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) की वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. सीआरएस ओआरजीआई . जीओवी. इन) पर जाकर कोई भी स्वयं भी प्रमाण पत्र डाउन लोड कर सकता है। इस पर वे जन्म एवं मृत्यु से संबंधित ब्योरा भी जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed