{"_id":"f8c139e23b39cc7b7c7f48f996649959","slug":"secrets-of-corruption-in-the-state-uma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भ्रष्टाचारियों का राज: उ मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भ्रष्टाचारियों का राज: उ मा
ब्यूरो ललितपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुम्हैड़ी/ बंगरिया (ललितपुर)। मां अंजनी के दर्शन करने आईं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों का राज है।
दोपहर में आयीं केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले मां अंजनी की आरती उतार कर दर्शन किए। इसके बाद कस्बे के मेन बाजार में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए पैसे भेजती है, लेकिन यहां की सरकार गरीब जनता का पैसा निगल रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया। साथ ही गांव में दो ट्रांसफार्मर लगाए जाने को कहा। किसानों ने जामनी बांध की नहर खुलवाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्याक्ष प्रदीप चौबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक रिछारिया, मन्नूकोरी, महेंद्र विदुआ, बब्बू राजा, हरीराम निरंजन, अनुज तिवारी, अजय रावत, बसोरे कुशवाहा, भागचंद्र कुशवाहा, अशोक तिवारी, हाकिम गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
उधर, ग्राम बेटना के बंगरिया तिराहे पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। ग्रमीणों ने मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पानी की नहर चलवाने, सूखा राहत मुआवजा राशि दिलाने, बिजली के बिल माफ कराए जाने, बस स्टैंड के पास पड़ी जमीन पर स्वास्थ्य चिकित्सालय व पशु चिकित्सालय बनवाए जाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान फूल सिंह रा़जपूत, प्रान सिंह, अनुरुद्ध आचार्य, गोपीलाल, रघुराज यादव, वीरेंद्र सिह, देवेंद्र, जयराम, रघुराज, प्रतिपाल सिंह, लछू, हरिकिशन, अमर सिंह, रघुराज, रूप सिंह घोष, शंकर, पुष्पेंद्र, हरनारायण आदि उपस्थित थे। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने मांगी भूमि
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मां अंजनी मंदिर के लिए पांच एकड़ भूमि की मांग की। उन्होंने गौरेलाल टिकरया को मंच पर बुलाकर भूमि देने की मांग की, जिससे मंदिर पर पर्यटकों के लिए पार्क व धर्मशाला बनायी जाएगी और मंदिर का विकास होगा। भूमि मालिक गौरे लाल टिकरया ने मंत्री को भूमि देने का आश्वासन दिया।
बैंक प्रबंधक की शिकायत
गांव के एक दर्जन ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधक की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक में दलालों की पैठ है। यहां पर प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, अटल पेंशन योजना आदि केंद्र सरकार द्वारा चलायीं जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दोषी पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर नारायण विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा, रमेश राय, संजीव, नंदलाल आदि के हस्ताक्षर हैं।