फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Secretaries will have to be present in the Panchayat as per the roster.

Lalitpur News: पंचायत में सचिवों को रोस्टर के अनुसार रहना होगा उपस्थित

Tue, 18 Nov 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Secretaries will have to be present in the Panchayat as per the roster.
सचिवों के न पहुंचने से ग्रामीणों होते हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में सचिवों की अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिवों के रोस्टर तैयार करवाने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं। साथ ही रोस्टर के अनुसार ही ग्राम पंचायत भवन में उन्हें उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सचिव अपने घरों व विकास खंड मुख्यालय पर बैठकर ग्राम पंचायतों का कामकाज देख रहे हैं। इससे उन्हें ग्रामीण इलाकों की समस्या का पता नहीं चलता है। जिला मुख्यालय पर ग्रामीण इलाकों की समस्याओं का जिक्र होने के बाद भी सचिवों को ग्राम पंचायत की समस्या का पता ही नहीं रहता है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शिकायतों और सचिवों की लापरवाही को देखते हुए ग्राम पंचायतों में बैठने का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में सभी एडीओ पंचायत व बीडीओ को रोस्टर तैयार कर जिला मुख्यालय पर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत भवनों में सचिव उपस्थित रहें, उनके बैठने का दिन निर्धारित होगा। ग्रामीण निर्धारित दिवस को अपनी समस्या सचिव के पास रखेंगे, जिससे ग्रामीण स्तर पर ही उनकी समस्या का समाधान होगा। जिला स्तर पर ग्रामीणों को समस्या समाधान के परेशान नहीं होना होगा। - कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed