फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   scooty catched fired

नदी के पुल पर चलती स्कूटी में लगी आग

Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
scooty catched fired
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा में शहजाद नदी के पुल पर एक चलती स्कूटी में अचानक से आग लग गई। स्कूटी चालक व आसपास के लोगों ने स्कूटी में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाने पर स्कूटी को पुल से धक्का देकर नदी के पानी में गिराना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा में रविवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे नदीपुरा की ओर जा रही एक स्कूटी पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे। अभी स्कूटी सवार शहजाद नदी के पुल पर बीच में ही पहुंचे थे कि अचानक से स्कूटी की पेट्रोल की टंकी में आग लग गई, यह देख स्कूटी सवार स्कूटी पुल पर खड़ी करके दूर भागे और स्कूटी से आग की तेज लपटें निकलने लगी। स्कूटी सवारों ने आग बुझाने के लिए आसपास पड़ी मिट्टी व कपड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें उठना बंद नहीं हुईं। यह देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी ने स्कूटी पर पानी डाला तो किसी ने मिट्टी भी डाली, लेकिन स्कूटी के पेट्रोल टैंक में आग लगने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। काफी मशक्कत के बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो लोगों ने स्कूटी को पुल से नीचे नदी के बहते पानी में धक्का देकर गिरा दिया। तब कहीं जाकर कुछ देर बाद आग बुझ सकी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed