फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Schools celebrating festivities, the letters were distributed

स्कूलों में मना उत्सव, बांटे गए अंक पत्र

Thu, 31 Mar 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Schools celebrating festivities, the letters were distributed
skoolon mein mana utsav, baante gae ank patr Schools celebrating festivities, lalitpur news - फोटो : demopic
महरौनी/चौकी दिगवार/ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में आयोजित समारोह में बच्चों को अंक वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अध्यापकों की समाज व राष्ट्र के निर्माण में महती आवश्यकता है।
विज्ञापन


पूर्व  माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी में विधायक फेरन लाल अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में परीक्षाफल का वितरण किया गया। इस दौरान कक्षा 8  में सुहानी पुरोहित ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, पिंकी अहिरवार ने  87 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय व नंदराम अहिरवार 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पार्षद बृजलता अहिरवार ने तीनों बच्चों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल नायक एवं हरदयाल वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयनित नईम खान  को अमर ग्रन्थ" सत्यार्थ प्रकाश"एवं श्रीफल  देकर  सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। अध्यक्षता करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर दरयाव सिंह परमार ने परिषदीय शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। साहित्यरत्न बाबूलाल द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्षद हरप्रसाद प्रजापति, बृजलता अहिरवार, रवि  अहिरवार, पुरुषोत्तम नारायण दुबे, अवधेश प्रताप सिंह, छोटू सेंगर, रामसेवक निरंजन, दयाशंकर रजक उपस्थित रहे । संचालन शिक्षक लखनलाल आर्य व आभार प्रधानाध्यापक बाबूलाल नायक ने व्यक्त किया।

ग्राम किसलवास के स्कूल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल पटैरिया ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके इंचार्ज जानकी प्रसाद साहू, सहायक अध्यापक जैनवती,  रसोइया दयाराम, विजय कुमारी, नई बहू, श्याम बाई  अभिषेक पटेरिया आदि  मौजूद रहे। विकासखंड महरौनी स्थित प्राथमिक विद्यालय टपरन सुकाडी में उत्सव मनाकर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र जैन, एसएमसी अध्यक्ष मकुन्द सिंह ने बच्चों को संबोधित किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में कक्षा आठ में रजनी कुशवाहा, प्राची त्रिवेदी द्वितीय व बब्लू कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान विमला श्रीवास्तव, बीडीसी बृजेश कुमार ने कहा कि पनारी का स्कूल श्रेष्ठ विद्यालयों की सूची में है। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, प्रधानाध्यापक मो. अजमल खान, प्रतिभा यादव, सीमा जैन, जाकिर खान, तारा तिवारी, नंदनी आदि उपस्थित रहे। संचालन जाकिर खान ने किया।

प्राथमिक विद्यालय बीघामहावत में ग्राम प्रधान चिरौंजिया की मौजूदगी में परीक्षाफल वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष अतल सिंह, विनोद कुमार, कैलाश नारायण, प्रधानाध्यापक मनीष कुमार जैन, अर्चना यादव, अन्नूपूर्णा रिछारिया, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पठा में स्कूल उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनीता उपाध्याय ने की। एसएमसी अध्यक्ष मोहन यादव, कवि

संजय पांडे भारत और पत्रकार सूर्यकांत त्रिपाठी सम्मान किया गया। इसके बाद परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा आठ में प्रथम शिवम सिंह, कक्षा सात में संगम विश्वकर्मा और कक्षा छह में जयकुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार बांटे गए। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का अवार्ड प्रतिभा झा को दिया गया। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र- छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक कलीम खान, कृष्णमुरारी उपाध्याय, संजीव जैन, महिमा जैन, प्राणेश भूषण मिश्रा, मुकेश नायक, रामलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


ग्राम चौकी दिगवार के माध्यमिक विद्यालय में छात्र-  छात्राओं को अंक पत्र बांटे गए। इस मौके पर मेधावी छात्र- छात्राओं को  पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में ग्राम प्रधान मुकेश निरंजन, विद्यालय  मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष संजीव तिवारी, रामपाल, सुरेंद्र तिवारी,  प्रधानाध्यापक रामस्वरुप निरंजन, महेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed