फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Schoolarship find tallent student

इंटरमीडिएट पास मेधावियों को दी जाएगी छात्रवृत्ति

Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Schoolarship find tallent student
ललितपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष 2020 में मेधावी छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि जिन छात्र- छात्राओं के विज्ञान वर्ग में 334/500 अंक, वाणिज्य वर्ग में 313/500 अंक तथा मानविकी वर्ग में 304/500 अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं जो किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत होंगे, उन्हें विशेष रुप से छात्रवृत्ति
विज्ञापन

प्रदान की जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार यूपी बोर्ड के (11460) छात्रा-छात्राओं को विज्ञान वर्ग (ग्रुप-बी), वाणिज्य वर्ग (ग्रुप-सी) एवं मानविकी वर्ग (ग्रुप- ए) को क्रमश: तीन अनुपात दो अनुपात एक में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ऐसे छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकते है, जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये वार्षिक से अधिक न हो। पात्र छात्र-छात्राओं का विवरण ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट scholarships.gov.in पर पर
विज्ञापन

उपलब्ध है। वेबसाइट पर सभी छात्र - छात्राएं विस्तत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्र छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016, 2017, 2018 एवं 2019 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति के नवीनी करण के लिए वेबसाइट पर आवेदन पत्र भरें। छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र मान्य होंगे। ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे। ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्र- छात्राओं का आवेदन स्वत: निरस्त माना जाएगा। सभी छात्र/छात्राएं अपना आधार नंबर अपने राष्ट्रीकृत बैंक खाता संख्या से लिंक अवश्य करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed