{"_id":"66de2add49924f95b30a7394","slug":"school-is-many-kilometers-away-children-are-not-able-to-go-to-study-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-120516-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्कूल कई किमी दूर, पढ़ने नहीं जा पा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्कूल कई किमी दूर, पढ़ने नहीं जा पा रहे बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन (ललितपुर)। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत पठा के मजरा पठा विजयपुरा में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से गांव के नौनिहालों को पढ़ाई के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। कई बच्चे तो पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में ही प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की मांग की है।
मजरा पठा विजयपुरा की पठा गांव से दूरी 4 किलोमीटर और बैजनाथ गांव से तीन किलोमीटर है। 400 से अधिक आबादी होने के बावजूद भी यहां प्राथमिक विद्यालय स्थापित नहीं हैं। ज्यादातर नौनिहाल या तो प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं या फिर तीन किलोमीटर की दूरी तय कर बैजनाथ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर हैं।
अभिभावकों का कहना है कि निशुल्क और बाल शिक्षा अधिकार के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रत्येक 300 व्यक्ति की आबादी और एक किलोमीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय की सुविधा देने का प्रावधान हैं। इस लिहाज से गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की जा सकती है।