फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   school inspection ashram

रात में परखीं आश्रम स्कूल की व्यवस्थाएं

Thu, 29 Dec 2016 01:32 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 29 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
school inspection ashram
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। मंगलवार रात जिला समाज कल्याण अधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज तरगुंवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कक्षों, छात्रावास किचन, कार्यालय इत्यादि की जांच की गई। किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता को जांचा गया। मैन्यू के अनुसार भोजन बनता हुआ पाया गया। खाने की गुणवत्ता सामान्य मिली। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए और दीर्घकालीन मेनेजर रखने के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो अध्यापक भोजन की गुणवत्ता चेक करें, इसके उपरांत ही भोजन वितरण किया जाये। दो अलग-अलग रजिस्टर बनाए जाएं और उसमें भोजन का वजन एवं मात्रा दर्शायी जाए, भोजन अपने सामने ही तुलवाएं।  
विज्ञापन



  छात्रावास में लाइट व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। छात्रावास में इनर्वटर का सही उपयोग किया जाए। लाइट बहुत कम आती है, जिसे मंडी से जुड़वाने के निर्देश संस्था अधीक्षक को दिया गया तथा पत्रावली तैयार कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। छात्रावास में पानी की कमी है, जिसे देखते हुए पर्याप्त पानी की व्यवस्था के लिए अधीक्षक से कहा गया, पानी की पूर्ति हेतु जगह-जगह ड्रम रखा जाये। लाइट आते ही पर्याप्त मात्रा में पानी भर लिया जाए। सेवा प्रदाता कर्मियों से कार्य लिया जाए। छात्रावास के कक्ष की खिड़की की जाली में कुन्दी लगवाने के निर्देश दिये गये। सभी कक्षों में अध्ययनरत छात्रों से उनकी शिक्षा के बारे में पूछा गया, संस्था में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य थी। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक सत्यनारायण पटेल, कनिष्ठ सहायक हरीराम वर्मा, प्रवक्ता दीपक चौबे, दिनेश कुमार दुबे, छात्रावास सहायक सीमा सिंह, राजेश, शंभू दयाल, रामदास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed