फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   School Chalo campaign in the air, 12 and a half children stayed away from schools

Lalitpur News: हवा में स्कूल चलो अभियान, साढ़े 12 बच्चों ने बनाई स्कूलों से दूरी

Sun, 12 Jul 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
School Chalo campaign in the air, 12 and a half children stayed away from schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर। दावों और कागजों पर दौड़ लगा रहा ''स्कूल चलो अभियान'' ललितपुर में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के विभागीय हथकंडे इस कदर नाकाम साबित हुए हैं कि इस बार नामांकन का ग्राफ धड़ाम से नीचे गिर गया है। इसकी पोल खुद विभाग के ही आंकड़े ने खोल दी है। जिसके मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार साढ़े 12 हजार से अधिक बच्चों ने सरकारी स्कूलों से मुंह मोड़ लिया है।
जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय है। इसके अलावा छह केजीबीवी और 20 विद्यालय माध्यमिक शिक्षा के कक्षा छह से आठवीं तक के संचालित हैं। स्कूल चला अभियान चला कर विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराया जाता है। पहला चरण अप्रैल में चला था। अभियान का दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में बच्चों को लेकर रैली निकाली जा रही है। घर घर जाकर अभिभावकों से बच्चों के प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मगर इसका कोई सार्थक परिणाम अबकी साल सामने नहीं आया है। पिछले शैक्षिक सत्र 2025-26 में इन विद्यालयों में 1,42,915 विद्यार्थियों का नामांकन था। इस साल शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक 1,30,147 विद्यार्थियों नामांकन है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल 12,768 बच्चों के नामांकन कम है। विद्यार्थियों की संख्या घटने से स्कूल चलो अभियान पर सवाल खड़े हो रहे है। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्चों के नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में प्रवेश की गति को बढ़ाने के लिए बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


---------
चार ब्लॉक में नामांकन में कमी की गई दर्ज
जनपद के चार ब्लॉक की नामांकन को लेकर स्थिति बेहतर नहीं है। इसमें ब्लॉक बिरधा में 2349 से घटकर 21437 नामांकन हुए। जखौरा में 29250 से गिरकर 26936, महरौनी में 19680 से घटकर 17554 और ब्लॉक बार में 22858 से गिरकर 20861 बच्चों का नामांकन रह गया है। नगर क्षेत्रों में भी नामांकन में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ब्लॉकों में पंजीकरण की गिरावट पर एक नजर
ब्लॉक/नगर का नाम - विद्यालय - पंजीकरण (सत्र 2025-26) - पंजीकरण (सत्र 2026-27) - अंतर
बार - 204 - 22858 - 20861 - 1997
बिरधा - 253 - 23749 - 21437 - 2312
जखौरा - 270 - 29250 - 26936 - 2314
मड़ावरा - 189 - 18941 - 17086 - 1855
महरौनी - 185 - 19680 - 17554 - 2126
तालबेहट - 236 - 24298 - 22477 - 1821
ललितपुर नगर - 31 - 3125 - 2435 - 690
महरौनी नगर पंचायत - 07 - 24 - 518 - 494 (प्लस)
पाली नगर पंचायत - 04 - 631 - 525 - 106
तालबेहट नगर पंचायत - 04 - 359 - 318 - 41
योग - 1383 - 142915 - 130147 - 12768
-------------
वर्जन

पिछले सालों से इस बार साढ़े 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। नामांकन बढ़ाने को बीईओ और प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई है। शत प्रतिशत नामांकन के लिए ग्राम पंचायतों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए है। रत्नेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed