{"_id":"677c2776c4458a4c12007ec2","slug":"scam-again-in-gram-seed-distribution-10-kg-distributed-instead-of-80-kg-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-127136-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चना बीज वितरण में फिर घोटाला, 80 किलो की जगह बांट दिया 10 किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चना बीज वितरण में फिर घोटाला, 80 किलो की जगह बांट दिया 10 किलो
विज्ञापन
जितेंद्र तिवारी
सिलावन (ललितपुर)। चना बीज वितरण में एक बार फिर खेल कर दिया गया। वर्ष 2024-25 में कलस्टर प्रदर्शन के चयनित जरया गांव के किसानों को 80 से 160 किलो बीज की जगह 10 से 15 किलो बीज बांटा गया। किसानों की शिकायत पर सीडीओ केके पांडेय ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। इसके पहले वर्ष 2023-24 में बीज घोटाले की जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। कृषि विभाग के अनुसार आरवीजी 202 चने के बीज का क्लस्टर प्रदर्शन जरया गांव में हुआ। बीज वितरण रजिस्टर के अनुसार यहां 62 किसानों को चना बीज बांटा गया। सोमवार को संवाददाता ने जरया गांव के किसानों से बातचीत की तो यह खुलासा हुआ। जरया गांव में 125 एकड़ में आरवीजी 202 वैरायटी के चना बीज का प्रदर्शन होना था। किसानों ने बताया कि यहां 2 एकड़ में भी चने की बोआई नहीं हुई है। बीज वितरण के एक माह पूर्व ही रजिस्टर पर योजना आने की बात कहते हुए हस्ताक्षर व अंगूठा लगवा लिए गए थे। यदि वितरण के दौरान कराते तो किस किसान को कितना बीज मिलना हैं इसकी जानकारी हो जाती।
00000
ब्लॉक महरौनी के इन गांवों किया गया था क्लस्टर में शामिल
इस वर्ष विकास खंड महरौनी के गांव जरया, कुरौरा, भौड़ी, कारीटोरन, बमराना और बारचौन का क्लस्टर योजना में चयन किया गया था। जरया, कुरौरा और बारचोन में चना बीज का प्रदर्शन, भौड़ी और कारीटोरन में मटर बीज व बमराना गांव में गेहूं के बीज का प्रदर्शन होना था।
00000
किसान बोले: हमें नहीं पता था कि कितना चना बीज मिलेगा
10 किलो मिला था चना बीज
कृषि विभाग के जरया गांव के बीज वितरण रजिस्टर में फुलुवा पुत्र कूरे का नाम 11वें नंबर पर अंकित हैं। रजिस्टर में दर्ज रिकार्ड के अनुसार फुलुवा को 1 क्विंटल 60 किलो चना बीज दिया हुआ दिखाया गया हैं। इस संबंध में किसान से जानकारी की तो उसने बताया कि उसे नहीं मालूम की कितना बीज मिलना था। मुझे तो केवल 10 किलो ही चना बीज मिला था।-फुलुवा पुत्र कूरे
विज्ञापन
000000000
12 किलो 800 ग्राम मिला चना बीज
बीज वितरण रजिस्टर में जनकुआ पुत्र पाजी का नाम दूसरे नंबर पर अंकित हैं। जब जनकुआ चना बीज के बारे जानकारी की तो उसने बताया कि उसे 12 किलो 800 ग्राम चना का बीज मिला था। रजिस्टर में उसे 1 क्विंटल 60 किलो चना बीज दिया बताया गया है।
0000
15 किलो चना बीज मिला था
किसान पहाड़ सिंह पुत्र रामदयाल का नाम रजिस्टर के 20वें नंबर पर अंकित हैं। रजिस्टर के अनुसार उसे 52 किलो बीज मिलना था। बीज की जानकारी जब किसान से की तो उसने बताया कि मुझे 15 बीज मिला था जिसकी मैने अपने खेत में बोआई कर दी थी।
00000
15 किलो मिला चना बीज
किसान बहादुर सिंह पुत्र भूपत ने बताया कि उसे 15 किलो चना का बीज मिला था। बीज वितरण रजिस्टर में बहादुर सिंह का नाम 21वे नंबर पर अंकित था। रजिस्टर में दर्ज आंकडे़ के अनुसार उसे 1 क्विंटल 60 किलो बीज मिलना था।
0000
मिलना था 80 किलों मिला 15 किलों
बीज वितरण रजिस्टर में 49वें नंबर पर अंकित अंबिका प्रसाद पुत्र हरदास ने भी 15 किलो चना बीज मिलने की बात की। जबकि रजिस्टर में उसके नाम 80 किलों चना बीज दिया बताया गया।
0000
साहब हमें भी 15 किलो चना बीज मिला
किसान हरनाम पुत्र गोकुल प्रसाद ने बताया कि 15 किलो ही चना बीज मिला था। विभाग के रजिस्टर के अनुसार तुम्हें तो 1 क्विंटल 60 किलो चना बीज मिलना था तो उसका कहना था कि हमें तो बताया गया था कि तुम्हारे नाम 15 किलो चना बीज आया सो हमने ले लिया। चना बीज रजिस्टर में हरनाम का नाम 33वें नंबर पर अंकित हैं।
0000
15 किलोे चना का बीज मिला
चना बीज वितरण रजिस्टर के अनुसार किसान केहर सिंह पुत्र सतु का नाम 33वें नंबर पर दर्ज हैं और 1 क्विंटल 60 किलो बीज दिया बताया गया हैं जबकि किसान ने मात्र 15 किलो बीज मिलने की बात कबूली है। किसान का कहना हैं कि उसे केवल 15 किलो चना बीज दिया गया। 1 क्विंटल 60 किलो की उसको कोई जानकारी नहीं है।
0000
कृषि विभाग ने रबी सीजन में 23 गांवों को बीज के क्लस्टर प्रदर्शन के लिए चयनित किया है। इन गांवों में चना, मसूर, मटर, गेहूं और जौ का क्लस्टर प्रदर्शन होना था। इस योजना के तहत एक किसान को एक हेक्टेयर के लिए 7680 रुपये का बीज व 520 रुपये की दवाएं निःशुल्क दी जानी हैं। लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में आसपास के गांव को भी क्लस्टर में शामिल किए जाने का प्रावधान किया गया।
000000
इस तरह की कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आई है। विभाग से पीओएस(प्लाइंट ऑफ सेल मशीन) पर अंगूठा लगाने का बाद बीज मिलता है। ऐसे में गड़बड़ी की बात संभव नहीं है फिर भी शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।-वसंत दुबे, उपनिदेशक कृषि