फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SBI cancels leave of employees, PNB forms separate teams

Lalitpur News: एसबीआई ने कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कीं, पीएनबी ने अलग से टीमें बनाईं

Tue, 23 May 2023 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
SBI cancels leave of employees, PNB forms separate teams
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के निर्देशानुसार मंगलवार से दो हजार के नोट बदले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बैंकों की ओर से तैयारियां कर लीं गईं हैं। एसबीआई ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दीं हैं। जबकि, पीएनबी ने अपनी शाखाओं में नकदी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए अलग से टीमें तैनात कर दी हैं। भीड़ बढ़ने पर बैंकों की नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर खोलने की भी तैयारी है।
आरबीआई के निर्देशानुसार 30 सितंबर 2023 के बाद दो हजार के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। आरबीआई ने लोगों को नोट बदलने का मौका दिया है, जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। इसके लिए बैंकों की ओर से तैयारियां कर लीं गईं हैं। नोट बदलने के दौरान कर्मचारियों की कमी आड़े न आए, इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दीं हैं। विशेष परिस्थितियों में ही एसबीआई कर्मियों को छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा एसबीआई में बगैर किसी आईडी प्रूफ के लोग अपने नोट बदल सकेंगे। जबकि, जिले के अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भी सोमवार को नोट बदलने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पीएनबी ने अपनी जिले की चारों चेस्ट शाखाओं में अलग से टीमों की तैनाती की है, जो किसी भी शाखा में नकदी की कमी होने पर तत्काल उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा अन्य बैंक भी नोट बदलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


लोगों को नोट बदलने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बैंकों की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। भीड़ बढ़ने पर बैंकों में अलग से भी काउंटर खोले जाएंगे। हालांकि, इसकी संभावना कम है, क्योंकि इसके लिए आरबीआई की ओर से चार माह से अधिक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक

दो हजार की करंसी में चढ़ा सोने का भाव
झांसी। तमाम लोगों ने अपनी काली कमाई दो हजार के नोटों में बदलकर दबा रखी है। अब इन लोगों को बैंकों से नोट बदलने पर आयकर की निगाह में चढ़ने का डर सता रहा है। आयकर से बचने के लिए इनमें से कई लोगों की दो हजार के नोटों के बदले ठोस सोना खरीदने की तैयारी है। ऐसे में कई सराफा कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को महानगर के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। लेकिन, दो हजार के नोटों के बदले सोना खरीदने पर सोने का भाव 66,500 रुपये खोला गया। हालांकि, अभी ज्यादा खरीद-फरोख्त नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना जताई जा रही है।


दो हजार का सामान लेने पर ही लिया जा रहा नोट
झांसी। दो हजार का नोट बदलने के आरबीआई के निर्देश आने के बाद से बाजारों में व्यापारियों ने अलग व्यवस्था बना ली है। व्यापारी दो हजार का नोट ले तो रहे हैं, लेकिन उनकी ग्राहकों से शर्त होती है कि वे सामान भी पूरे दो हजार का लें। कमोबेश यही स्थिति पेट्रोल पंपों पर भी बनी हुई है। यहां भी डेढ़ से दो हजार का नोट लेने पर ही 2000 का नोट स्वीकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed